फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: इन बेहतरीन फिल्मों ने सलमान खान को बनाया 'सिकंदर', बॉक्स ऑफिस पर कई बार चला चुके हैं अपना जादू

Tue, 04 Jun 2024 06:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 04 Jun 2024 06:36 PM IST
सार

बॉलीवुड दबंग खान सलमान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सलमान जल्द ही सिकंदर बनने वाले हैं, लेकिन वो असल में बॉक्स ऑफिस के सिकंदर सालों पहले ही बन चुके हैं। उनकी ऐसी छह फिल्में हैं, जिन्होंने सलमान को ये खिताब दिलाया है। सलमान के पास सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड हैं।

विज्ञापन
salman khan as sikander bajrangi bhaijaan sultan kick tiger zinda hai and more film
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्मों के बारे में। सलमान ने टाइगर के सभी पार्ट्स से मोटा पैसा कमाया है, लेकिन अगर बात टाइगर फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट 'टाइगर जिंदा है' की करें तो इस फिल्म ने सलमान को मालामाल कर दिया था। 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' दर्शकों को बेहद पसंद आई। 210 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 558 करोड़ का कारोबार किया, जबकि इस फिल्म ने भारत में 340 करोड़ की कमाई की।
salman khan as sikander bajrangi bhaijaan sultan kick tiger zinda hai and more film
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'बजरंगी भाईजान' सलमान खान के करियर की ऐसी फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और इमोशनल भी किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 922 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, वहीं, भारत में इस फिल्म ने 320 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan as sikander bajrangi bhaijaan sultan kick tiger zinda hai and more film
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म में अपनी मासूमियत से एक बार फिर से सलमान ने अपने फैन्स का दिल जीत लिया। यह फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दुनियाभर में 607 करोड़ का आंकड़ा पार किया, वहीं भारत में सलमान की फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी।
 
विज्ञापन
salman khan as sikander bajrangi bhaijaan sultan kick tiger zinda hai and more film
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
साल 2014 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'किक' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। किक का बजट करीब 100 करोड़ रुपये था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 378 करोड़ का बिजनेस किया और भारत  में 231.85 करोड़ की कमाई की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed