कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने चर्चित कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार शो के पहले मेहमान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हैं। सलमान और कपिल शर्मा एक साथ हों तो दर्शकों को हंसने के भरपूर मौके मिलेंगे, इसमें कोई दोराय नहीं। शो का प्रोमो देखकर ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
Salman Khan: 'जब तक शादी परफेक्ट नहीं कर लेगा', कपिल के शो में गौरी संग आमिर के रिश्ते पर सलमान ने किया मजाक
Salman Khan at The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन शुरू हो रहा है। इस बार शो के पहले मेहमान सलमान खान हैं। यहां भाईजान ने कई मजेदार बातें कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सिकंदर' के खराब बॉक्स ऑफिस का उड़ाया मजाक
शो में सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' के खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मजाक उड़ाते दिखेंगे। दरअसल, शो में सलमान खान का एक हमशक्ल आया। वह अभिनेता की फिल्म 'तेरे नाम' वाले लुक में हाजिर हुआ। उसे देख सलमान ने पूछा, 'काम धंधा अच्छा चल रहा है? 'सिकंदर' से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?'। यह सुनकर सलमान के साथ-साथ बाकी सभी हंसने लगे।
आमिर को लेकर कहा- 'वो शादी को जब तक परफेक्ट नहीं कर लेगा...'
इसके अलावा सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में आकर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के रिलेशनशिप पर मजाकिया टिप्पणी की। शो का प्रोमो सामने आ गया है और काफी मजेदार है। सलमान खान अपनी और आमिर खान की शादी को लेकर मजेदार अंदाज में रिएक्ट करते दिखे। दरअसल, कपिल शर्मा ने हंसते हुए सलमान खान से सवाल किया, 'आमिर भाई ने अपनी गर्लफ्रेंड से सबको मिलवाया। वो रुक ही नहीं रहे। और आप कर ही नहीं रहे।' इस पर सलमान ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया, 'आमिर की बात ही अलग है। वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को वो एकदम परफेक्ट नहीं कर लेगा....'। इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगे।
आमिर ने 60वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवाया
बता दें कि आमिर खान इन दिनों गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर किया। इससे पहले आमिर खान दो शादियां कर चुके हैं। पहली शादी रीना दत्ता से हुई। दूसरी किरण राव से। हालांकि, रीना और किरण दोनों से ही आमिर का तलाक हो चुका है।
Karan Deol: 'हैप्पी एनिवर्सरी लव', करण देओल ने पत्नी दृशा के लिए लिखा प्यारा नोट, पिता सनी ने भी दी शुभकामनाएं
कब से शुरू होगा कपिल का शो?
कपिल शर्मा का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। 21 जून से यह हर शनिवार रात आठ बजे स्ट्रीम होगा। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी वापसी कर रहे हैं। प्रोमो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।