Salim Khan: सलमान खान के घर दिवाली उत्सव का आगाज, सलीम खान ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज
सलमान खान के पिता सलीम खान ने धनतेरस के अवसर पर एक नई चमचमाती मर्सडीज खरीदी है। इसी के साथ खान परिवार ने उत्सवों की शुरुआत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलीम खान की बिल्कुल नई सफेद मर्सिडीज बेंज जीएल एस कार को माला से सजाया हुआ देखा जा सकता है। बाद में, कार को मुंबई में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के चारों ओर घुमाया गया।
Sonakshi Sinha: 'असली सोना की ओर से धनतेरस की बधाई', सोनाक्षी ने साझा किया पोस्ट, फैंस बोले- 'गोल्डन वाइब्स'
कुछ दिनों पहले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी दोस्त माना जाता था। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया और अभिनेता को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली और पैसे की मांग की गई। शुक्रवार को उन्हें एक धमकी भरा फोन आया। हालांकि, उनको धमकी दने वाले संदिग्ध युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन धमकियों के बीच सलमान खान ने अपने दुबई टूर की भी घोषणा कर दी है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेता ने 7 दिसंबर को अपना दुबई शो पहले से किए गए वायदे के अनुसार करने का एलान कर दिया है।
Salman Khan: जब सलमान खान ने थप्पड़ सीन से पहले इंदिरा कृष्णन को किया आगाह, 'तेरे नाम' फिल्म की साझा की याद