छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव में है। हर सीजन की तरह ही इस सीजन ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बिग बॉस की जितनी चर्चा शो के कंटेस्टेंट की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर देखने को मिलती है, उतनी ही चर्चा उन्हें और शो के होस्ट सलमान खान को मिलने वाली फीस को लेकर भी होती है। बिग बॉस के हर सीजन के साथ सलमान खान की फीस भी बढ़ जाती है। उन्होंने जब इस शो को होस्ट करना शुरू किया था, तब उन्होंने 2.5 करोड़ प्रति एपिसोड चार्ज किए थे, जो हर साल बढ़ते गया, लेकिन क्या आप जानते है सीजन 17 के लिए सलमान खान कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।
Bigg Boss 17: बिग बॉस के हर सीजन में सलमान खान ने चार्ज की मोटी रकम, इस साल की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि सलमान खान ने साल 2010 में 'बिग बॉस' को होस्ट करना शुरू किया था। वे बिग बॉस के चौथे सीजन से इस रियलिटी शो का हिस्सा बने और तबसे लेकर अब तक सलमान खान इसके 13 सीजन होस्ट कर चुके हैं। हर सीजन के साथ-साथ सलमान खान की फीस में बढ़ोतरी होती गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने 'बिग बॉस 4' एक एपिसोड के लिए ढाई करोड़ चार्ज किया था।
सीजन 6 तक सलमान खान का फीस यही रही, लेकिन सातवें सीजन में सलमान की फीस डबल हो गई। सीजन सात को होस्ट करने के लिए सलमान पांच करोड़ प्रति एपिसोड चार्ज किया। इसके बाद बिग बॉस के हर सीजन में सलमान खान की फीस में बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजन 8 में सलमान खान ने 5.50 करोड़ रुपये चार्ज किए, इसके बाद सीजन 9 में सात करोड़ और बिग बॉस 10 में दबंग खान ने आठ करोड़ की फीस चार्ज की।
Bigg Boss 17: विक्की की हरकतों से नाराज हुईं अंकिता, रोहित शेट्टी के सामने बोलीं - थप्पड़ खाएगा वो जोर का
कहा जाता है कि बिग बॉस 11 के लिए सलमान खान ने छोटे पर्दे पर किसी शो के लिए मिलने वाली फीस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सीजन 11 को लिए सलमान ने रिकॉर्ड 11 करोड़ की फीस चार्ज की, इसके बाद बिग बॉस 12 के लिए बॉलीवुड के भाईजान ने 12-14 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड की फीस ली। सीजन 13 में यह आकड़ां 15.50 के पार पहुंच गया। वहीं, बिग बॉस 14 में सलमान को रिकॉर्ड 20 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड की फीस मिली।
हाशिये के सुपरस्टार 14: ‘हम लोग’ का नन्हे अब 60 साल का, लीड हीरो के तौर पर लॉन्च होने के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 15 के लिए सलमान खान ने 350 करोड़ चार्ज किए, वहीं, बिग बॉस 16 के लिए सलमान खान को जो फीस मिली वो अब तक किसी भी कलाकार को एक सीजन के लिए दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम है। कहा जाता है कि पूरे सीजन 16 के लिए सलमान ने 1000 करोड़ से अधिक की फीस ली। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो सीजन 17 के लिए चर्चा है कि सलमान 12 करोड़ चार्ज कर रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी भी कोई पुष्टि नहीं है।
Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाया ‘फाइटर’, कलेक्शन में 50 फीसदी की भारी गिरावट