मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपने जोक्स और बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में, वह फिर से सुर्खियों में आ गए, जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा उन पर मुकदमा करने की अफवाहें फैलीं और कुणाल ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह सलमान खान पर बनाए गए जोक्स को लेकर कोई माफी नहीं मांगेंगे।
Salman Khan: कुणाल कामरा को भाईजान की माफी, मजाक उड़ाने और माफी न मांगने पर भी नहीं करेंगे कानूनी कार्रवाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह अटकलें तब उठीं जब कमाल आर खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुणाल सलमान खान का मजाक उड़ा रहे थे। साथ ही दावा किया कि सलमान कॉमेडियन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता कॉमेडियन के खिलाफ किसी भी प्रकार का लीगल एक्शन नहीं लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। सलमान के एक करीबी दोस्त ने स्पष्ट किया कि मानहानि के मुकदमे की अफवाहें निराधार थीं। सूत्र ने बताया कि अगर सलमान अपनी आलोचना करने वाले सभी लोगों पर मुकदमा कर दें तो वह अपनी जिंदगी अदालतों में गुजार देंगे।
इसके अलावा उन्होंने, "पिछले कुछ वर्षों में सलमान को अपनी विवादित छवि का सामना करना पड़ा है। वह जानते हैं कि उनके नाम की अफवाह गलत कामों के लिए ही उड़ेगी। इसलिए वह अब इन मामलों में पड़कर खुद का समय नहीं बर्बाद करना चाहते हैं। इसलिए वह इस व्यक्ति पर मुकदमा नहीं कर रहे हैं।"
बता दें कि कुणाल कामरा ने अपने स्टैंड-अप कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार सलमान खान पर कटाक्ष किया था। वह कहते हैं, "हर कोई कहता है कि हमें सलमान खान पर मजाक नहीं करना चाहिए। वह महिलाओं को थप्पड़ मारते रहते हैं, लेकिन हम उन पर मजाक नहीं कर सकते?"उन्होंने एक्स पर कहा, "मैं कोई उड़ता हुआ पक्षी या फुटपाथ पर रह रहा कोई व्यक्ति नहीं हूं और मैं अब अपने जोक्स के लिए माफी नहीं मांगता...।"
Karan Johar: करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज? बोले, 'बॉक्स ऑफिस है भईया इंस्टाग्राम रील नहीं'