फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: भाईजान को सोफे से उठने में हुई दिक्कत, वीडियो देख फैंस हुए परेशान, बोले- ये क्या हो गया?

Thu, 29 Aug 2024 02:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Aug 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan is seen struggling to get up from a sofa at an event Fans get emotional after video goes viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें भाई-भाई कहकर बुलाते हैं। हाल ही में, अभिनेता गणेश चतुर्थी के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों से घर में इको-फ्रेंडली गणेश लाने का भी आग्रह किया। इस इवेंट से अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके प्रशंसक काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan is seen struggling to get up from a sofa at an event Fans get emotional after video goes viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

बता दें कि वीडियो में अभिनेता सोफा सीट से उठने के लिए काफी स्ट्रगल करते नजर आ रहे हैं। इसे देख अभिनेता के प्रशंसक चिंता में पड़ गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वीडियो में सलमान अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से मिलने के लिए उठने की कोशिश करते नजर आते हैं। फिर थोड़ी मशक्कत के बाद वह उठते हैं और फिर सोनाली बेंद्रे को बधाई देते हैं और गले लगाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Salman Khan is seen struggling to get up from a sofa at an event Fans get emotional after video goes viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

इस इवेंट में सलमान खान टी-शर्ट और जींस में काफी डैशिंग लग रहे थे। अभिनेता पसलियों में चोट से पीड़ित थे। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म वांटेड के अपने लोकप्रिय ट्रैक 'जलवा' पर भी डांस किया। अभिनेता के इस वीडियो को देख एक तरफ तो लोग उनके एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। वही, कुछ लोगों का कहना है कि इवेंट वाले जबर्दस्ती सलमान से डांस करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan is seen struggling to get up from a sofa at an event Fans get emotional after video goes viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अपने हीरो को बूढ़ा होते देख काफी दुख हो रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "घायल शेर की दहाड़ बहुत खतरनाक होती है।" एक और यूजर ने लिखा, "अल्लाह आपके रास्ते में आने वाले सभी दर्द दूर करे भाईजान।"

विज्ञापन
Salman Khan is seen struggling to get up from a sofa at an event Fans get emotional after video goes viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अगली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग भी रुक गई है क्योंकि भाईजान को ठीक होने के लिए आराम की जरूरत है। अभिनेता अभी तक अपनी सर्जरी से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं और यह उनके चेहरे पर साफ तौर से देखा भी जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed