फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adnan Sami: 'सही टाइम पर पाकिस्तान से निकल गए उस्ताद', यूजर के कमेंट पर अदनान बोले- मेरी समझदारी पर सवाल...

Thu, 29 Aug 2024 02:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Aug 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami reacts and shared a screenshot of a PAK netizen comment On His Indian Citizenship
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम @adnansamiworld

बॉलीवुड को 'लिफ्ट करा दे', 'भर दो झोली मेरी', 'भीगी भीगी रातों में' जैसे एक से बढ़कर एक गाने देने वाले अदनान सामी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में,अदनान सामी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नेटिजन के कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जो उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया था। अदनान ने पोस्ट साझा कर यूजर के कमेंट पर चुटकी भी ली है।

Adnan Sami reacts and shared a screenshot of a PAK netizen comment On His Indian Citizenship
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम @adnansamiworld

गायक अदनान सामी ने एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब दिया है। यूजर ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने का सही फैसला लिया है। बता दें कि गायक ने 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी। उस समय, उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तान में लोगों ने उनके इरादों पर सवाल उठाए थे। जब से वे भारत आए हैं, तब से उन्होंने हमेशा देश के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।

Adnan Sami reacts and shared a screenshot of a PAK netizen comment On His Indian Citizenship
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम @adnansamiworld

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...जय हिंद।" इस पोस्ट में सिंगर ने तिरंगा के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, "सही समय पे निकल गए उस्ताद (पाकिस्तान से), हमारे लग गए हैं यहां पर।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami reacts and shared a screenshot of a PAK netizen comment On His Indian Citizenship
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम @adnansamiworld

गायक ने एक्स पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "अगली बार मेरी समझदारी पर सवाल मत उठाना।" उनके इस पोस्ट को साझा करने के तुरंत बाद भारतीयों ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि वे देश में हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "कभी नहीं दोस्त... आप बुरे दिन से बच गए और भारत में आप खुश हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि आप हमारे बीच हैं।"

विज्ञापन
Adnan Sami reacts and shared a screenshot of a PAK netizen comment On His Indian Citizenship
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम: @adnansamiworld

अपने पहले के एक इंटरव्यू में गायक ने बताया था कि उन्हें भारतीय नागरिकता पाने में 18 साल लग गए। अदनान ने जब अपनी मूल नागरिकता छोड़ी थी, तब वह डेढ़ साल तक देश विहीन भी रहे थे और उन्हें भारतीय नागरिकता के लिए दो बार खारिज कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed