फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कभी गुस्से वाले तो कभी अंडरकवर एजेंट बने भाईजान, जानिए किन फिल्मों में वर्दी का दिखाया जलवा

Fri, 02 May 2025 03:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 02 May 2025 03:14 PM IST
सार

Salman Khan Movies: खबर है कि सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित किसी फिल्म को लेकर अपूर्वा लखिया से बातचीत चल रही है। वह इस फिल्म में सेना की वर्दी में नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं कि सलमान खान इससे पहले किन फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Salman Khan movies where he played police officer role wanted garv kick antim dabangg
'गर्व' फिल्म का एक सीन - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसने निराश किया। अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित एक युद्ध फिल्म में मुख्य भूमिका में दिख सकते हैं । इस फिल्म के लिए वह डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने पहले विवेक ओबेरॉय के साथ भी काम किया है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानते हैं कि अब तक सलमान खान किन फिल्मों में वर्दी पहन चुके हैं और पुलिसवाले की भूमिका निभाई है।

Salman Khan movies where he played police officer role wanted garv kick antim dabangg
वॉन्टेड - फोटो : वीडियो ग्रैब

वॉन्टेड
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान ने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाई है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था। यह तेलुगु फिल्म ‘पोकिरी’ की रीमेक थी। इसमें सलमान खान, प्रकाश राज, आयशा टाकिया, विनोद खन्ना, महेश मांजरेकर और प्रभु देवा, गोविंदा और अनिल कपूर ने विशेष भूमिकाएं निभाई हैं।

Salman Khan movies where he played police officer role wanted garv kick antim dabangg
दबंग - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

दबंग
सलमान खान ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी में भी पुलिसवाले के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया है। उनकी यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई है। ‘दबंग’ में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनव सिंह कश्यप ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan movies where he played police officer role wanted garv kick antim dabangg
किक - फोटो : फोटो- यूट्यूब

किक
सलमान खान ने फिल्म किक में थोड़ी ही देर के लिए वर्दी पहनी है। पूरी फिल्म में खलनायकों के यहां चोरी करने के बाद अभिनेता क्लाइमैक्स में आईपीएस ऑफिसर की वर्दी में नजर आते हैं। उनकी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जैकलीन फर्नांडीज ने प्रमुख भूमिका निभाई है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

विज्ञापन
Salman Khan movies where he played police officer role wanted garv kick antim dabangg
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

राधे
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राधे’ में अभिनेता ने इस फिल्म में एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी , रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed