{"_id":"67229a1c283c7209df017eb2","slug":"salman-khan-played-police-role-in-these-bollywood-movies-wanted-dabangg-kick-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: इन फिल्मों में दबंग पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं सलमान खान, देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: इन फिल्मों में दबंग पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं सलमान खान, देखें लिस्ट
Thu, 31 Oct 2024 02:12 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:12 AM IST
सार
रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में सलमान खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में कैमियो करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इससे पहले किन फिल्मों में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
इन फिल्मों में सलमान खान ने निभाई है पुलिस अधिकारी की भूमिका
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे, लेकिन अक्षय के अलावा बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान भी ‘चुलबुल पांडे’ की भूमिका में कैमियो करेंगे। सलमान अपने पुलिस ऑफिसर वाले किरदार में नजर आएंगे। प्रशंसकों में सलमान के इस रोल को लेकर काफी उत्साह है। आइए इस मौके पर सलमान की उन फिल्मों को याद कर लेते हैं, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की है।
वॉन्टेड
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वॉन्टेड
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म उनके लिए लकी भी साबित हुई, क्योंकि इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। यह फिल्म वर्ष 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

सलमान खान (दबंग)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दबंग
फिल्म ‘दबंग’ में सलमान खान ने ‘चुलबुल पांडे’ का किरदार निभाया है। वह अब तक दबंग के तीन भाग कर चुके हैं। उनका चुलबुल पांडे वाला किरदार ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएगा। दबंग ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

किक
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
किक
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक’ वर्ष 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पूरी फिल्म में लगता है कि सलमान खान चोर की भूमिका में हैं, लेकिन अंत में यह खुलासा होता है कि वह एक पुलिस ऑफिसर हैं। ‘किक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

फिल्म 'राधे'
- फोटो : एक्स @aliabbaszafar
राधे
कोविड-19 के बाद सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म में भी वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही।
कोविड-19 के बाद सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म में भी वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही।