Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan says he had love to play Jai and Veeru in the remake of Amitabh Bachchan Dharmendra Sholay
{"_id":"66c81d2a79a751856901e19b","slug":"salman-khan-says-he-had-love-to-play-jai-and-veeru-in-the-remake-of-amitabh-bachchan-dharmendra-sholay-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: शोले का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान, बोले- मैं जय और वीरू दोनों का किरदार निभा सकता हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: शोले का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान, बोले- मैं जय और वीरू दोनों का किरदार निभा सकता हूं
'टाइगर 3' के बाद सलमान खान एआर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पिछले दिनों अभिनेता डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' की रिलीज को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। एक इवेंट के दौरान सलमान ने 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
फिल्म निर्माता फराह खान के साथ बातचीत में सलमान ने कहा कि वह 'शोले' का रीमेक बनाना चाहेंगे और उन्होंने मजाक में कहा कि वह अमिताभ बच्चन के जय और धर्मेंद्र के वीरू दोनों की भूमिका निभा सकते हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
जब फराह ने सलमान से पूछा, ''अगर आपको सलीम-जावेद की किसी फिल्म का रीमेक बनाना पड़े?'' तो सलमान ने जवाब दिया, ''मैं शोले और दीवार बनाऊंगा।'' उनके जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने आगे पूछा, ''आप जय होंगे या वीरू? जोया अख्तर, नम्रता राव ने एकमत से कहा, ''वह वीरू हैं,'' और जावेद अख्तर भी इस बात पर सहमत हो गए। लेकिन, सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, ''जय, मैं दोनों का किरदार निभा सकता हूं। गब्बर भी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद अख्तर और सलीम खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम खान ने तब खुलासा किया कि कैसे शोले के सभी पुरुष सितारे गब्बर की भूमिका निभाना चाहते थे। शोले में शुरुआत में गब्बर की भूमिका डैनी डेन्जोंगपा को निभानी थी, लेकिन बाद में इस भूमिका निभाने के लिए अमजद खान को लाया गया। सलीम ने कहा, ''फिल्म की स्टार कास्ट में से हर कोई, व्यक्तिगत रूप से रमेश सिप्पी के पास यह कहने के लिए गया था, ''मैं ये रोल करूंगा।'' जावेद ने आगे कहा, ''संजीव कुमार और अमिताभ दोनों यह भी करना चाहते थे।"
विज्ञापन
5 of 5
सलीम खान और जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम खान ने खुलासा किया कि अमिताभ ने उनके पास आकर कहा, 'आप मुझे ये रोल दे दीजिए।' धर्मेंद्र वीरू का किरदार निभाकर खुश थे।'' बता दें कि शोले 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।