Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan Sikandar Teaser got so many views and likes starring Rashmika Mandanna Film details inside
{"_id":"676ffe626be30360990ee818","slug":"salman-khan-sikandar-teaser-got-so-many-views-and-likes-starring-rashmika-mandanna-film-details-inside-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar Teaser: यूट्यूब पर छाया 'सिकंदर', तीन घंटे में 26 लाख लोगों ने देखा टीजर, देखें सलमान का एक्शन अवतार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sikandar Teaser: यूट्यूब पर छाया 'सिकंदर', तीन घंटे में 26 लाख लोगों ने देखा टीजर, देखें सलमान का एक्शन अवतार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:09 PM IST
सार
टीजर में सलमान मशीन जैसे दिखने वाले इंसानों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह हाई-टेक बंदूकों से भरी एक कैबिनेट के पास से गुजर रहे हैं। उनकी आवाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है, " बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की डर है।"
लंबे समय तक अपने प्रशंसकों को उत्साहित रखने के बाद, सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। एआर मुरुगादॉस की निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि फिल्म के टीजर को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Trending Videos
2 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
टीजर में दिखा भाईजान का स्वैग
टीजर में सलमान मशीन जैसे दिखने वाले इंसानों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह हाई-टेक बंदूकों से भरी एक कैबिनेट के पास से गुजर रहे हैं। उनकी आवाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है, " बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की डर है।" संतोष नारायणन द्वारा रचित एक शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने वीडियो को और भी बेहतर बना दिया है, जिसका संगीत वीडियो को और आकर्षक बनाता है।
इतने लोगों ने किया पसंद
सलमान खान की सिकंदर के टीजर रिलीज के तुरंत बाद से ही यह यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। 1.42 मिनट के टीजर के रिलीज के तीन घंटे बाद से इसे साढ़े 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तीन लाख 82 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि भाईजान एक बार फिर पूरे स्वैग के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फैंस का कहना है कि इस टीजर के जरिए सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को मैसेज दिया है।
लोगों ने टीजर पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म के टीजर को दर्शकों का काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बस मुड़ने की देर है। डायलॉग ने मेरा दिल ही जीत लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई भी नहीं रोक सकता है।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह तो भाईजान का उनके दुश्मनों के लिए मैसेज है। सच में मजा आ गया।'
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
फैंस को है ट्रेलर का इंतजार
बता दें कि पहले यह टीजर सलमान के 59वें जन्मदिन 27 दिसंबर को रिलीज होने वाला था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण निर्माताओं ने इसे 28 दिसंबर तक के लिए टाल दिया। टीजर देखने के बाद अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।