फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: 'सिकंदर' नहीं, सलमान खान की ये फिल्में हैं रीमेक, की थी बंपर कमाई

Sun, 09 Mar 2025 03:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Mar 2025 03:28 PM IST
सार

Sikandar: सिकंदर फिल्म के निर्देशक आर मुर्गदास ने कहा है कि फिल्म की कहानी एकदम असली है। ऐसे में हम आपको सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो रीमेक हैं।

विज्ञापन
Salman Shan, salman khan films, salman khan films remake, kick, bodyguard, wanted, tere naam, sikander, murgdo
सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले अफवाहें उड़ीं कि यह फिल्म रीमेक है। हालांकि इन अफवाहों पर निर्देश आर मुर्गदास ने यह कहते हुए विराम लगा दिया कि फिल्म की कहानी एकदम असली है। हर सीन, सिकंदर का हर फ्रेम पूरी मौलिकता के साथ डिजाइन किया गया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सलमान खान की वह कौन सी फिल्में हैं जो रीमेक हैं।
Salman Shan, salman khan films, salman khan films remake, kick, bodyguard, wanted, tere naam, sikander, murgdo
जय हो - फोटो : फोटो- यूट्यूब
जय हो
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा है। इस फिल्म में सलमान खान, तब्बू, डेजी शाह और डैनी ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म के निर्देशक सुहेल खान थे। ये फिल्म तमिल फिल्म 'स्टालिन' की रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: एक घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा सलमान की फिल्म का टीजर, ईद पर होगी रिलीज
Salman Shan, salman khan films, salman khan films remake, kick, bodyguard, wanted, tere naam, sikander, murgdo
किक - फोटो : फोटो- यूट्यूब
किक
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किक' में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने अहम रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मिथुन चक्रवर्ती थे। फिल्म का निर्देश साजिद नाडियाडवाला ने किया था। यह फिल्म तमिल फिल्म 'इपोनिमस' की रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: सलमान की फिल्म 'सिकंदर' के रीमेक की अफवाहों पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- असली है कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Shan, salman khan films, salman khan films remake, kick, bodyguard, wanted, tere naam, sikander, murgdo
बॉडीगार्ड - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बॉडीगार्ड
सिद्दीकी के निर्देशन में बनी 'बॉडीगार्ड' फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर हैं। फिल्म में सलमान खान ने एक बॉडीगार्ड का रोल अदा किया है। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'सेम नेम' की रीमेक थी। फिल्म ने कुल 252.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
Salman Shan, salman khan films, salman khan films remake, kick, bodyguard, wanted, tere naam, sikander, murgdo
वांटेड - फोटो : फोटो- यूट्यूब
वांटेड
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'वांटेड' फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने एक गुंडे का किरदार अदा किया था। हालांकि वह असल में एक पुलिस अफसर होता है। फिल्म में सलमान खान और आयशा टाकिया अहम रोल में थे। इसमें प्रकाश राज और विनोद खन्ना भी थे। यह फिल्म तेलुगु फिल्म 'पोक्किरी' की रीमेक थी। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed