फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth: डॉक्टर ने क्यों कही सामंथा को जेल में डालने की बात? मामला बढ़ा तो अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 05 Jul 2024 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Jul 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Reaction on using nebuliser after doctor slammed her post advising others
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु चर्चा में हैं। और चर्चा की वजह कोई फिल्म या अन्य प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिस पर बवाल मचा है। मामला इतना बढ़ गया है कि सामंथा को सफाई पेश करनी पड़ी है। चलिए आपको शुरू से बताते हैं पूरी बात। हुआ यह कि सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वायरल इनफेक्शन के लिए डॉक्टर ने उन्हें हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन इस्तेमाल करने की सलाह दी। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।


Abhay Verma: मुंजा के हीरो ने सुहाना की फिल्म में काम करने से कर दिया था इनकार, चुनी थी ये फिल्म

Samantha Ruth Prabhu Reaction on using nebuliser after doctor slammed her post advising others
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु के इस पोस्ट पर आलोचना होने लगीं। डॉक्टर साइरिएक एबी फिलिप्स उर्फ ‘द लिवर डॉक्टर’ ने अभिनेत्री की आलोचना करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। डॉक्टर ने कहा कि सामंथा को चिकित्सा एवं विज्ञान की समझ नहीं है। साथ ही उन्हें जेल में डालने जैसे बातें भी लिख डालीं। अपने पोस्ट में डॉक्टर ने दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'बाईं तरफ की तस्वीर में लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ अपने लाखों फॉलोअर्स को श्वसन वायरल संक्रमण को रोकने और इसका इलाज करने के लिए हाइड्रोजन-पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन की सलाह दे रही हैं। दुर्भाग्य से स्वास्थ्य और विज्ञान के बारे में उनकी समझ नहीं है'।

Samantha Ruth Prabhu Reaction on using nebuliser after doctor slammed her post advising others
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

डॉक्ट ने आगे लिखा, 'दाईं तरफ की तस्वीर में साफ है कि वैज्ञानिक समाज, द अस्थमा एंड एलर्जी फाउंडेशन ऑफ अमेरिका, लोगों को हाइड्रोजन पेरोक्साइड को नेबुलाइज न करने और सांस में न लेने की चेतावनी दे रहा है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। एक तर्कसंगत और वैज्ञानिक रूप से प्रगतिशील समाज में, इस महिला पर सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा या उसे जेल में डाल दिया जाएगा। सामंथा को अपनी टीम में कुछ बेहतर सलाहकारों की जरूरत है। क्या भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय या कोई भी स्वास्थ्य नियामक संस्था सार्वजनिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले इन सोशल मीडिया स्वास्थ्य इन्फ्लूएंजा के बारे में कुछ करेगी?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Reaction on using nebuliser after doctor slammed her post advising others
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉक्टर के पोस्ट के बाद अन्य लोगों ने भी सामंथा की पोस्ट पर आलोचना करनी शुरू की। जिसके बाद आज शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने साफाई पेश की है। सामंथा ने कहा है, 'मैंने पिछले कुछ महीने से अलग-अलग दवाएं ली हैं। मैंने काफी दवाओं का इस्तेमाल किया है। जिस दवा की सलाह मैंने दी है, खुद उसका इस्तेमाल किया है। मुझे लगता है कि इनमें से कई उपचार काफी महंगे होते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं इन इलाज का खर्चा उठा सकती हूं पर हर कोई आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है। मुझे विश्वास है कि मैंने जो सलाह दी है, वो दूसरों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है'।
Shweta Tiwari: टीवी कलाकार भारी मेकअप के साथ क्यों सोते हैं? सवाल पर श्वेता ने कहा-ट्विस्ट से भरे होते हैं शोज

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Reaction on using nebuliser after doctor slammed her post advising others
कियारा आडवाणी, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने आगे लिखा है, 'मैं इतनी बेवकूफ नहीं हूं कि किसी इलाज की वकालत करूं। मैंने जो सुझाव दिया उसके पीछे मेरी मंशा साफ थी। मैंने पिछले कुछ साल में काफी कुछ झेला और सीखा है। मुझे खुद इस इलाज का सुझाव एक योग्य डॉक्टर ने दिया था। वो एमडी हैं और उन्होंने 25 साल तक DRDO में काम किया है'। अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'एक व्यक्ति ने मुझ पर काफी कड़े शब्दों में वार किया है। मुझे पता है कि वो मुझसे ज्यादा जानते हैं, लेकिन उन्हें अपनी भाषा को सरल रखना चाहिए था। मैं अपनी पोस्ट और सलाह से कोई पैसा नहीं कमा रही हूं। न ही मैं किसी का समर्थन कर रही हूं। मैं बस एक विकल्प के तौर पर सुझाव दे रही हूं'। इस मामले पर वरुण धवन से लेकर कियारा आडवाणी तक तमाम सितारे सामंथा का समर्थन करते नजर आए हैं।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार ने सेट की डेडलाइन, इतने दिनों में खत्म होगी अल्लू अर्जुन की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed