संजना सांघी बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी पहचान स्थापित की है। संजना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी, लेकिन अब वह बतौर मुख्य अभिनेत्री फिल्मों में नजर आती हैं। अभिनेत्री ने हाल में ही दिवाली को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए बताया है कि वो इस बार धनतेरस के मौके पर क्या खरीदने वाली हैं।
Sanjana Sanghi: इस वजह से संजना सांघी के लिए खास होगी दिवाली, बताया धनतेरस में क्या खरीदने वाली हैं अभिनेत्री
Sanjana Sanghi: अभिनेत्री संजना सांघी ने दिवाली को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए बताया कि इस बार दिवाली और उनकी मां का जन्मदिन एक ही दिन पड़ रहा है। इसे लेकर वो काफी उत्साहित और खास तैयारियां कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां का जन्मदिन और दिवाली एक ही दिन- संजना
दिल बेचारा से बतौर मुख्य अभिनेत्री शुरुआत करने वाली संजना ने त्यौहारों को लेकर अपने नजरिया जाहिर किया है। अभिनेत्री ने कहा कि दिल्ली में अपने बचपन के दिनों में वह त्यौहारों के परंपराओं पर सवाल उठाती थीं, लेकिन अब वह खुद ही इन परंपराओं का पालन करने लगी हैं। इसके साध ही उन्होंने जोड़ते हुए कहा, "इस बार मेरी मां का जन्मदिन और दिवाली एक साथ हैं। इसलिए, मैं और मेरा भाई सुमेर उनके लिए कुछ बहुत ही खास करने की कोशिश कर रहे हैं।"
बचपन में परंपराओं का नहीं था ध्यान
अभिनेत्री ने कहा, "बचपन में मुझे नहीं पता था कि धनतेरस पर घर में नई चीजें क्यों ली जाती हैं। अब जब मैं बड़ी हो गई हूं, तो मुझे एहसास हुआ है कि यह एक खास चीज है। अब मैं अपने लिए कुछ खरीदने की परंपरा का पालन करूंगी, भले ही वह कुछ बड़ा न हो, बस इसे बनाए रखने के लिए ही सही।"
Stars Love Chocolate: बॉलीवुड सेलेब्स मीठे में चॉकलेट खाना करते हैं पसंद, करीना-रणवीर-दीपिका-सोनम की है....
इस साल धनतेरस पर घर की सजावट का समान खरीदेंगी संजना
इस साल वो क्या खरीदने का प्लान बना रही हैं, ये पूछे जाने पर 28 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि हर साल जरूरतें और मूड अलग होता है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इस साल वो एक खूबसूरत साड़ी और घर की सजावट का सामान खरीदना चाहती हैं। इसके अलावा वो उनके साथ काम करने वालों के लिए भी अलग-अलग चीजें लेने वाली हैं।
Bigg Boss 18: गंदे कपड़ों को लेकर आपस में भिड़े विवियन डीसेना-चाहत पांडे, बोले- बेसिक सेंस है जीने का?
चीजों की उपयोगिता पर ज्यादा ध्यान देती हैं अभिनेत्रई
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वो दिखावे की शान से ज्यादा उसकी उपयोगिता पर ध्यान देती हैं। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से जो पैसे उन्होंने बचाए, उससे उन्होंने मुंबई में एक आरामदायक घर ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी हैंडबैग या फैंस कपड़ों से खुद के लिए ज्यादा खुशी मिलती है। बताते चलें कि संजना, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा और कड़क सिंह जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Bollywood Movies: पत्रकार की चुनौतियों को बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, सच्चाई जान आपको भी होगी हैरानी