संजय लीला भंसाली के हर एक काम में उनके सेट की तारीफ जरुर होती है। इन दिनों उनकी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। लोग इसके सेट की भी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इसे दर्शकों की और आलोचकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। अब हाल ही में, अपने एक बयान को लेकर भंसाली विवादों में आ गए हैं। निर्माता ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तानी दर्शकों से मिले प्यार और सम्मान को भी स्वीकार किया और कहा कि यह शो हम सभी को एक साथ लाता है।
Heeramandi: भारत और पाकिस्तान को एक मानते हैं भंसाली, 'हीरामंडी' को बताया एकता का सूत्र, बोले- हम सब एक हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में भंसाली ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली स्ट्रीमिंग सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में लाहौर में मुस्लिम पात्रों के बारे में एक कहानी बताने के निर्णय के बारे में बात की। भंसाली ने कहा, "मुझे पाकिस्तान से बहुत प्यार मिला, लोग उत्सुकता से इसका इंतजार कर रहे थे, इसके बताए जाने का इंतजार कर रहे थे। यह एक ऐसी सीरीज है जो किसी तरह हम सभी को एक साथ लाता है।"
भंसाली ने आगे कहा, "यह लोग जितने अपने हैं उतने ही हमारे भी हैं। मुझे लगता है कि वे हम दोनों के हैं और दोनों देश आखिरकार बन रहे शो के लिए बहुत प्यार दिखा रहे हैं। मुझे अब भी लगता है कि हम सब एक हैं, मुझे अब भी लगता है कि हम सभी कई मायनों में जुड़े हुए हैं। दोनों तरफ के लोगों में बहुत प्यार है, कुछ लोगों को छोड़ दें तो वे मुद्दे पैदा करना चाहेंगे,लेकिन वे कम महत्वपूर्ण हैं।"
भंसाली ने आगे इंटरव्यू में बताया कि 'हीरामंडी' बनाते समय उन्हें किसी भी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा, "पात्रों में ऐसी चीजें हैं, जो मेरे काम द्वारा लोगों से जुड़ती हैं। यही कारण है कि वे इसके बारे में बात करते हैं। बहुत से लोग इसे पसंद करते हैं, बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। यह दर्शकों और फिल्म निर्माता के साथ लेन-देन का एक हिस्सा है।"
मालूम हो कि संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' वेब सीरीज के अभी तक आठ एपिसोड ही नेटफ्लिक्स पर जारी किए गए हैं। इसमें मनीषा कोइराला ने मल्लिका जान, ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार, सोनाक्षी सिन्हा ने फरदीन, शर्मिन सहगल ने आलमजेब और अदिति राव हैदरी ने बिब्बो जान का किरदार बखूबी निभाया है।
Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स को कपिल शर्मा ने दिया 25 करोड़ का फटका, गिरती साख के चलते बंद हो गया शो