फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: ‘हरियाणे की छोरी’ अब सिर्फ इस ‘एक’ की, सपना चौधरी के फैसले से प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह

Thu, 25 Jan 2024 08:49 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 Jan 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary has signed an exclusive agreement with Global Music Junction after Jale 2 success
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उत्तर भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय लोकगायिका और नर्तकी सपना चौधरी अब इस ‘एक’ की हो गई हैं। जी हां, सपना चौधरी के गाने और म्यूजिक वीडियो अब आपको यहां-वहां, जहां-तहां देखने को नहीं मिलेंगे। उनके प्रशंसकों के चिरप्रतीक्षित सपने के पूरा होने की घड़ी आ गई है। कहा जा रहा है कि सपना चौधरी इसी के साथ देश की लोकगायिकाओं में एक्सक्लूसिव करार साइन करने वाली सबसे महंगी लोकगायिका भी बन गई हैं।

Sapna Choudhary has signed an exclusive agreement with Global Music Junction after Jale 2 success
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हरियाणा की क्वीन कहीं जाने वाली डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी को म्यूजिक वीडियो 'तेरी आख्या का यो काजल' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इस म्यूजिक वीडियो की जबरदस्त कामयाबी के बाद सपना चौधरी रातोंरात स्टार बन गई। सपना चौधरी अब तक कई म्यूजिक कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। पहली बार उन्होंने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ एक्सक्लूसिव करार साइन किया है। 

Sapna Choudhary has signed an exclusive agreement with Global Music Junction after Jale 2 success
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सपना चौधरी कहती हैं, 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ जुड़कर मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। हमारी कोशिश रहेगी कि इस म्यूजिक कंपनी के साथ जुड़कर अपनी कला को अधिक से अधिक  दर्शकों तक ले जा सकूं। हाल ही ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के वेस्टर्न बीट प्लेटफार्म पर मेरा म्यूजिक वीडियो 'जले 2' रिलीज हुआ है, जिसे हमारे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ जुड़कर हमारा लक्ष्य है, नए रिकॉर्ड बनाना और अपने दर्शकों के लिए  मनोरंजन के लिए एक बड़ा मंच तैयार करना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary has signed an exclusive agreement with Global Music Junction after Jale 2 success
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ सपना चौधरी का कितने म्यूजिक  वीडियो में काम करने का करार हुआ है, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन सपना चौधरी जब तक ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ करार में रहेगी, तब तक दूसरे म्यूजिक कंपनी के म्यूजिक वीडियो में काम नहीं कर सकेंगी। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने हरियाणवी दर्शकों के लिए वेस्टर्न बीट नाम से अलग म्यूजिक कंपनी खोली है, इस म्यूजिक कंपनी के तहत हरियाणवी म्यूजिक वीडियो बनाए जाएंगे। इस कंपनी के साथ बना उनका पहला गाना ‘जले 2’ सुपरहिट हो चुका है।

विज्ञापन
Sapna Choudhary has signed an exclusive agreement with Global Music Junction after Jale 2 success
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के साथ तीन साल पहले 200 गानों के लिए पांच करोड़ रुपये में एक्सक्लूसिव करार किया था। खेसारी ने इस करार के बीच में ही दूसरी कंपनियों के लिए गाने बनाने शुरू कर दिए। उसके बाद इस करार में आपसी सहमति से संशोधन करके इसे सितंबर 2025 तक कम से कम 100 गानों का कर दिया गया था। लेकिन, कथित रूप से खेसारी ने उसके बाद भी करार का सम्मान नहीं किया और इसका उल्लंघन करते रहे। इसके बाद ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी ने खेसारी लाल यादव को अदालत में घसीट लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed