फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office: मेरी क्रिसमस के कलेक्शन में बढ़ोतरी, जानें गुंटूर कारम-हनुमान समेत अन्य फिल्मों का हाल?

Sun, 14 Jan 2024 08:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Jan 2024 08:34 AM IST
सार

सिनेमाघरों में हाल ही में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' और महेश बाबू की गुंटूर कारम ने दस्तक दी है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Report Merry Christmas Hanuman Guntur Kaaram Salaar and Dunki Total earnings
मेरी क्रिसमस और हनुमान, गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। पिछला साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा साबित हुआ था। नए साल में भी यही उम्मीद है। सिनेमाघरों में हाल ही में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' और महेश बाबू की गुंटूर कारम ने दस्तक दी है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डंकी पहले से दर्शको के बीच धमाल मचा रही थीं। हालांकि अन्य फिल्मों के आते ही इनकी बोरिया बिस्तर समेटने की बारी आ गई है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों क्या हाल रहा...

Saturday Box Office Collection Report Merry Christmas Hanuman Guntur Kaaram Salaar and Dunki Total earnings
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस

विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर 'मेरी क्रिसमस' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी गई है। बड़े पर्दे पर पहली बार कटरीना और विजय की जोड़ी साथ नजर आई है। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल दर्ज की गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही दो दिन में फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने 6.05 करोड़ का कारोबार कर लिया है।  

Shilpa Shetty: गैल गैडोट-स्कारलेट जैसे किरदार निभाएं अभिनेत्रियां, शिल्पा बोलीं- हमारा समाज अब भी पुरुष प्रधान

Saturday Box Office Collection Report Merry Christmas Hanuman Guntur Kaaram Salaar and Dunki Total earnings
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हनुमान

निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ को समीक्षकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सिनेमाघरों में 'जय श्रीराम' और 'जय बोलो हनुमान की' जैसे नारे लग रहे हैं। अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ने दूसरे दिन 12.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 24.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Report Merry Christmas Hanuman Guntur Kaaram Salaar and Dunki Total earnings
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुंटूर कारम

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की गुंटूर कारम बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। महेश बाबू ने लंबे समय के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई। फिल्म ने शनिवार को 13 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने दो दिन में 54.30 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Report Merry Christmas Hanuman Guntur Kaaram Salaar and Dunki Total earnings
सलार और डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
सलार और डंकी 

प्रभास की सलार और शाहरुख खान की डंकी दर्शकों के बीच शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं। दोनों फिल्में क्रिसमस 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। सलार ने 23वें दिन ने महज 55 लाख की कमाई की। इसी के साथ ही फिल्म ने 402.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, किंग खान की डंकी ने 24वें दिन 85 लाख की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 223.27 करोड़ रुपये हो गई है। 

75th Emmy Awards: एमी अवॉर्ड्स का इंतजार खत्म! जानें कब और कहां देख सकेंगे शो?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed