शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। हाल ही में इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ, जिसके बाद से दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर बवाल मच गया है। इस गाने के बाद अब फिल्म के रिलीज का विरोध भी किया जा रहा है, लेकिन इस गाने में शाहरुख के लुक पर सबसे ज्यादा खर्चा किया गया है। यही नहीं, इस गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहना है, उसकी कीमत भी लोगों को हैरान कर रही है। यह बात सुनकर आपके मन में सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर दीपिका की बिकिनी की कीमत कितनी है? तो चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका की जिस बिकिनी ने पूरे देश में बवाल खड़ा कर रखा है, उसकी कीमत कितनी है।
Pathaan: दीपिका पादुकोण की जिस भगवा बिकिनी पर मचा बवाल, उसकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान करीब चार साल के बाद इंटस्ट्री में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही इसे लेकर विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है। इस फिल्म के विवादों की गूंज दूर तक सुनाई दे रही है। दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर जो विरोध हो रहा है उससे हर कोई वाकिफ है। दीपिका की नियॉन रंग बिकिनी की भी काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कुछ रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की इस बिकिनी की कीमत करीब 19,773 हजार रुपये बताई जा रही है।
Pathaan: पाकिस्तान तक पहुंची 'बेशर्म रंग' के विवाद की गूंज, पाक एक्टर ने इस गाने से चोरी करने का लगाया आरोप
वहीं, दीपिका की गोल्डन कलर के मेटैलिक स्विमसूट की बात करें तो, इसकी कीमत 11,850 है। इस स्विमसूट में दीपिका बेहद हॉट लग रही हैं। बात करें शाहरुख की तो इस सीन में अभिनेता ने भी ब्लैक कलर की फ्लोरल शर्ट पहन रखी है, जिसकी कीमत 8 हजार 194 रुपये है। यही नहीं, गाने के एक सीन में किंग खान ने जो स्निकर शूज पहन रखे हैं, उनकी कीमत 1 लाख 10 हजार 677 रुपये है। इसके अलावा 'बेशर्म रंग' में शाहरुख के आइबॉन के टाइटैनियम फ्रेम मॉडल के सनग्लासेज पहने हुए हैं, जो कि 500 डॉलर यानी 41 हजार 210 रुपये के हैं। ऐसे में फिल्म के इस गाने में ही कुल मिलाकर शाहरुख खान को तैयार करने में लाखों का खर्चा किया गया है।
Avatar The Way of Water Day 1: स्पाइडरमैन नो वे होम से आगे निकली अवतार 2, हिंदी दर्शकों ने दिया जबर्दस्त प्यार
'बेशर्म रंग' गाने में शाहरुख के साथ दीपिका सिजलिंग मूव्स दिखाती नजर आई थीं। गाने में दीपिका की बिकिनी काफी चर्चा में रही है, इसमें एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। दीपिका के लिए इस गाने में एक-एक रंग और एक-एक बिकिनी काफी सोच-समझकर चुनी गई है। इस पूरे गाने में फैंस चाहकर भी एक्ट्रेस से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। हालांकि, दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर विवाद के बाद अब लोग फिल्म को रिलीज न होने देने की चेतावनी भी दे रहे हैं।
Year Ender 2022 Netflix: आलिया भट्ट बनीं ओटीटी क्वीन, ट्रेलर में मोनिका नंबर 1, साउथ में बाजी इस फिल्म ने मारी