फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: दुबई में बेटे के इवेंट में पहुंचे किंग खान, 'झूमे जो पठान' पर किया डांस, दिया सिग्नेचर पोज

Mon, 28 Oct 2024 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Oct 2024 11:02 AM IST
सार

Shahrukh Khan on Dubai Event: शाहरुख खान ने हाल ही में, दुबई में अपने बेटे आर्यन खान के लग्जरी ब्रांड को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में गौरी खान और सुहाना खान भी शामिल हुईं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan dances to Jhoome Jo Pathan song strikes signature pose at Son Aryan Khan Event
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के लग्जरी ब्रांड को शुरू से ही सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने दुबई में एक कार्यक्रम में भाग लिया और बेटे के ब्रांड लॉन्च में 'पठान' के अपने गाने 'झूमे जो पठान' पर खूब थिरके। इसके अलावा अभिनेता ने अपना सिग्नेचर स्टेप कर के भी फैंस की खूब सराहना बटोरी है।

Shah Rukh Khan dances to Jhoome Jo Pathan song strikes signature pose at Son Aryan Khan Event
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

इस गाने पर खूब थिरके शाहरुख खान
इस इवेंट के लिए शाहरुख ने ग्रे टी-शर्ट और पैंट, नीली जैकेट और काले रंग की टोपी पहनी हुई थी। अभिनेता ने स्टेज पर प्रशंसकों का अभिवादन किया और इसके लिए जोरदार प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने पिछले साल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के लोकप्रिय टाइटल ट्रैक 'झूमे जो पठान' पर डांस भी किया।

Shah Rukh Khan dances to Jhoome Jo Pathan song strikes signature pose at Son Aryan Khan Event
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आर्यन खान को सफेद टी-शर्ट पहने प्रशंसकों के साथ पोज देते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम में उनकी मां, इंटीरियर डिजाइनर-फिल्म निर्माता गौरी खान और बहन, अभिनेत्री सुहाना खान भी शामिल हुईं। शाहरुख के करीबी दोस्त और अभिनेता संजय कपूर ने भी शाहरुख का 'झूमे जो पठान' पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और आर्यन के ब्रांड को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan dances to Jhoome Jo Pathan song strikes signature pose at Son Aryan Khan Event
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अभिनेता
अपने लग्जरी ब्रांड चलाने के अलावा आर्यन एक फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने स्टारडम की शूटिंग पूरी कर ली है, जो उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी कामकाज पर आधारित एक शो है। इसे शाहरुख और गौरी के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan dances to Jhoome Jo Pathan song strikes signature pose at Son Aryan Khan Event
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
शाहरुख न सिर्फ आर्यन के करियर को सपोर्ट कर रहे हैं बल्कि उनकी बेटी सुहाना को भी। पिछले साल नेटफ्लिक्स इंडिया पर जोया अख्तर की पीरियड कमिंग-ऑफ-एज म्यूजिकल द आर्चीज में उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसे जोया और रीमा कागती की टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया था, अब वह अपने पिता के साथ सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर किंग में अपने थिएटर करियर की शुरुआत करेंगी।

Mirzapur The Film: 'भौकाल भी बड़ा होगा और परदा भी', सीरीज के बाद फिल्म के रूप में आ रही है 'मिर्जापुर'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed