फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में झगड़ा करते दिखे सलमान-शाहरुख, आमिर ने ऐसे शांत कराई उनकी लड़ाई

Sun, 17 Mar 2024 11:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 17 Mar 2024 11:36 AM IST
सार

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम के इस नए वीडियो में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख और सलमान फेक लड़ाई करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Salman Khan Fake Fight Aamir Khan Plays Peacemaker At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में एक से तीन मार्च तक तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम देश-विदेश की तमाम दिग्गज हस्तियों समेत बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ था। पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। हाल ही में कार्यक्रम का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के तीनों खान नजर आ रहे हैं। 

Shah Rukh Khan Salman Khan Fake Fight Aamir Khan Plays Peacemaker At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
सलमान-आमिर-शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम के इस नए वीडियो में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख और सलमान फेक लड़ाई करते दिख रहे हैं, वहीं आमिर दोनों को शांत करते दिखाई दे रहे हैं। किंग खान वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि वे तीनों एक साथ प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि मुकेश अंबानी की उन तीनों को एक साथ डांस करते देखने की इच्छा है। इसके बाद सलमान 'दबंग' का गाना बजाने के लिए कहते हैं। वहीं, शाहरुख अपना गाना चलाने को कहते हैं।  

Guru Randhawa: अभिनेता बनने के लिए गुरु रंधावा ने खूब बेले पापड़, गायक ने साझा किया 'कुछ खट्टा हो जाए' का अनुभव

Shah Rukh Khan Salman Khan Fake Fight Aamir Khan Plays Peacemaker At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
सलमान-आमिर-शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और शाहरुख वीडियो में अपने-अपने गाने को लेकर लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों को झगड़ा करते देख आमिर दोनों को शांत होने को कहते हैं। उन्होंने दोनों से फिर से लड़ाई न करने को कहा। साथ ही उन दोनों की जगह उनका गाना बजाने को कहा। इसके बाद तीनों मुकेश और नीता अंबानी द्वारा चुने गए गाने पर डांस करने का फैसला करते हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Dharma 2.0 (@dharma2pointo)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Salman Khan Fake Fight Aamir Khan Plays Peacemaker At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर, सलमान और शाहरुख अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हैं। इसके बाद नीता अंबानी कहती हैं कि राम चरण कार्यक्रम में आए हैं। फिर किंग खान उन्हें मंच पर आने को कहते हैं। तीनों खान के डांस का वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Salman Khan Fake Fight Aamir Khan Plays Peacemaker At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
अनंत-राधिका प्री वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका-अनंत के प्री वेडिंग कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इनमें अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, सारा अली खान, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, वरुण धवन, इब्राहिम अली खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे शामिल थे।  

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की लेखिका स्नेहा हैं आमिर की मुरीद, बोलीं- वे आपको देते हैं रचनात्मक स्वतंत्रता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed