अपने सामाजिक कार्यों के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर तारीफ लूटने वाले सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया था। आज शनिवार को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है। लेकिन, टीजर में सोनू सूद ने अपने फैंस और दर्शकों को कुछ खास और नया नहीं दिया है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'द आयरिशमैन' के सीन छाप दिए हैं। फ्रेम दर फ्रेम सारे दृश्य एक जैसे हैं। कैसे? आइए जानते हैं...
Sonu Sood Copy Cat: सोनू सूद ने मार्टिन स्कॉर्सेसे को ऐसे छापा, चुरा लिया फ्रेम दर फ्रेम पूरा ओपनिंग सीक्वेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर बॉलीवुड फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्मों से दृश्य, संवाद और गानों की धुनें कॉपी करने के आरोप लगते हैं। इस बार आरोपों के घेरे में अभिनेता सोनू सूद हैं। उनकी आगामी फिल्म 'फतेह' का टीजर पूरी तरह 'द आयरिशमैन' की तरह है। सिर्फ सीन ही नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में बज रही धुन भी हूबहू हैं।
Crew: क्रू के ट्रेलर लॉन्च में तब्बू ने की शिकायत? बोलीं- मुझे फिल्मों में डांटने या गाली देने के लिए रखते हैं
सबसे पहले बात करते हैं सोनू सूद की फिल्म के टीजर की। इसकी शुरुआत में फिल्म की स्टारकास्ट, प्रोडक्शन हाउस, निर्देशक आदि से दर्शकों को रूबरू कराया जाता है। नाम के ऊपर एक कारतूस मंडराता नजर आता है और नाम खून में रंगते जाते हैं। यह देख दर्शक समझ सकते हैं कि फिल्म में एक्शन का तगड़ा डोज मिलने वाला है। टीजर में सोनू सूद की भी झलक है। वह काफी हिंसक अंदाज में नजर आए हैं।
अब बात करते हैं 'द आयरिशमैन' की। इसका एनाउंसमेंट वीडियो देखकर आपको यह समझने में एक सेकेंड नहीं लगेगी कि सोनू सूद का टीजर बिल्कुल यहीं से कॉपी किया गया है। एक-एक फ्रेम यहां से मिलता है। 'द आयरिशमैन' के वीडियो में भी स्टारकास्ट और क्रू से रूबरू कराते वक्त कारतूस नामों के ऊपर रेंगता नजर आ रहा है और बैकग्राउंड साउंड भी बिल्कुल वैसी है, जैसी 'फतेह' में सुनाई देती है। मालूम हो कि 'द आयरिशमैन' वर्ष 2019 में आई एक क्राइम फिल्म है।
बात करें फिल्म 'फतेह' की तो इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह सोनू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
Crew: क्रू का डिजिटल और बड़े पर्दे का ट्रेलर है काफी अलग, आपत्तिजनक शब्दों को सेंसर बोर्ड ने हटाया