तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म 'क्रू' का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। एक भव्य इवेंट में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जो काफी मजेदार है। इस मौके पर तीनों अदाकाराएं नजर आईं और एक-दूसरे के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
Crew: क्रू के ट्रेलर लॉन्च में तब्बू ने की शिकायत? बोलीं- मुझे फिल्मों में डांटने या गाली देने के लिए रखते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इवेंट में तब्बू से पूछा गया, 'फिल्म 'भोला' हो या 'दृश्यम' आप कोई फिल्म कैसे चुनती हैं? कितनी रिसर्च करती हैं? तब्बू ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मुझे फिल्मों में डांटने के लिए लिया जाता है। या तो मैं डांट रही होती हूं या मुझसे गाली दिलवाते हैं'।
करीना से पूछा गया कि 'बकिंघम मर्डर्स', सिंघम अगेन हो या क्रू...शानदार प्रोडक्शन से आपका नाम जुड़ा है। अब इस फिल्म को लेकर क्या दिलचस्प है? इस पर करीना ने कहा, 'हम सभी सुपर एक्साइडेट हैं। तब्बू के साथ पहली बार काम किया। लोलो ने तब्बू के साथ काफी काम किया है, लेकिन मैं पहली बार काम कर रही हूं। कृति के साथ काम करना मजेदार रहा'।
Pankaj Tripathi: मैं अटल हूं के बाद बदल गई पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, बोले- अब मैं अधिक लोकतांत्रिक हो चुका हूं
कृति से पूछा गया कि फिल्म में तब्बू-करीना के साथ काम करना कैसा रहा? कृति ने कहा, 'हम तीनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। जब भी कोई महिला वाली फिल्म आती है तो लोग सोचते हैं कि यह सीरियस होगी, कोई मुद्दा होगा, लेकिन यह फिल्म देखकर लगेगा कि महिलाएं कॉमेडी भी कमाल की कर सकती हैं'।
Crew Trailer: अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, हेरा फेरी का जबर्दस्त डोज देने आ रही हैं, करीना तब्बू और कृति
फिल्म के निर्देशक राजेश ए कृष्णन ने कहा, 'फिल्म में लीड रोल हीरोइनें अदा कर रही हैं। यह अनुभव काफी अलग और दिलचस्प रहा। तब्बू ने 95 से ज्यादा फिल्में की हैं, करीना ने 75 से ज्यादा फिल्में की हैं और कृति ने 18 से ज्यादा फिल्में की हैं। इन्हें निर्देशन की कोई जरूरत नहीं है'। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर तीनों अदाकाराएं काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं। तब्बू गोल्डन कलर के आउटफिट में पहुंचीं। वहीं करीना और कृति सेनन ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आईं। बात करें 'क्रू' की तो यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Kartik Aaryan: छह करोड़ की गाड़ी लेने के बाद भी साइकिल चलाते दिखे कार्तिक, बोले-पुरानी आदतें जल्दी नहीं छूटती