फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने दिया अपनी अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता

Sat, 04 May 2024 09:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 May 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan shares update on his next film shooting says he planned it in june july august he enjoys break
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की 'पठान', 'जवान' साल 2023 में ब्लॉकबस्टर रहीं और तीसरी रिलीज 'डंकी' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब, उनके प्रशंसक उनकी अगली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के बारे में एक अपडेट साझा किया है, जिसे सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म किंग कहा जा रहा है।

shah rukh khan shares update on his next film shooting says he planned it in june july august he enjoys break
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में दिए साक्षात्कार में शाहरुख  खान ने कहा, 'मुझे बस लगा कि मैं थोड़ा आराम कर सकता हूं। मैंने दो-तीन फिल्में की हैं और तीनों ही फिल्मों में काफी फिजिकल वर्क भी करना पड़ा तो मैंने कहा कि शायद मैं कुछ समय की छुट्टी लूंगा और मैंने पूरी टीम से कहा कि मैं आऊंगा मैच देखूंगा।'
Adhyayan Suman: खाली बैठे-बैठे लग सकती थी ड्रग्स की लत, फिर नशे से ऐसे बचे अध्ययन सुमन, खुद ही किया खुलासा

shah rukh khan shares update on his next film shooting says he planned it in june july august he enjoys break
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी दी। अभिनेता ने आगे कहा, 'सौभाग्य से मेरी शूटिंग अगस्त या जुलाई में है। हमने जून में योजना बनाई थी, इसलिए यह जून में शुरू हो सकता है तो तब तक मैं बिल्कुल खाली बैठा हूं, इसलिए मैं सभी घरेलू मैचों में आना चाहूंगा, क्योंकि मुझे यहां ईडन गार्डन्स आना पसंद है।'
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' की कहानी पर आया लेखक का बयान, कहा, "इसमें कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो.."

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan shares update on his next film shooting says he planned it in june july august he enjoys break
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यहां रहना महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं अपने काम के अनुसार कार्यक्रम नहीं बनाता, लेकिन मैं सभी मैचों के लिए यहां रहने की पूरी कोशिश करता हूं।' हालांकि, अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के नाम या अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल दर्शकों को अब अभिनेता की आने वाली फिल्मों की कहानी और नाम पर जानकारी पाने का इंतजार है।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुसलान का खेल लगभग खत्म, जानिए मैदान-बड़े मियां छोटे मियां का हाल

विज्ञापन
shah rukh khan shares update on his next film shooting says he planned it in june july august he enjoys break
सुहाना खान-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता अगली बार 'किंग' में अपनी बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साल 2025 में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है। कथित तौर पर शाहरुख टाइगर बनाम पठान में सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी दिखाई देंगे। फिल्म में टाइगर और शाहरुख के किरदार पठान की भिड़ंत होगी।
Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग फिर टली, पहले शुरू करेंगे प्रशांत की ‘राक्षस’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed