Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shah Rukh Khan suhana khan film King will be directed by Siddharth Anand Sujoy Ghosh Replaced As Director
{"_id":"67696a8c9ebb7023fd063ce2","slug":"shah-rukh-khan-suhana-khan-film-king-will-be-directed-by-siddharth-anand-sujoy-ghosh-replaced-as-director-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"King: शाहरुख खान-सुहाना खान की 'किंग' का निर्देशन नहीं करेंगे सुजॉय घोष, अब ये निर्देशक संभालेगा फिल्म की कमान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
King: शाहरुख खान-सुहाना खान की 'किंग' का निर्देशन नहीं करेंगे सुजॉय घोष, अब ये निर्देशक संभालेगा फिल्म की कमान
शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली फिल्म 'किंग' के लिए एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद यह जोड़ी एक और फिल्म के लिए कमर कस रही है, जिसकी तैयारियां पहले से ही जोरों पर हैं। सिद्धार्थ आनंद यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि 'किंग' भारतीय सिनेमा में सबसे यादगार एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्मों में से एक बने।
2 of 5
सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : इंस्टाग्राम @ s1danand
सिद्धार्थ आनंद ही करेंगे निर्देशन
जब से फिल्म किंग की घोषणा हुई है, तब से इस पर चर्चा काफी तेज है। शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान अभिनीत इस फिल्म के बारे में अब एक नया अपडेट आया है। पहले खबर थी कि किंग का निर्देशन कहानी के निर्देशक सुजॉय घोष करेंगे। हालांकि, अब साफ हो गया है कि फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
दुनियाभर में होगी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र का कहना है, 'शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे हैं और किंग में फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं। इस एक्शन से भरपूर एंटरटेनर की तैयारी पिछले छह महीनों से चल रही है, क्योंकि सिद्धार्थ आनंद और उनकी टीम ने दुनिया भर में कई दौर की रेकी की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट निर्देशकों के साथ पाथ-ब्रेकिंग एक्शन सीक्वेंस भी तैयार किए हैं। किंग मार्च 2025 में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान- सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के कलाकार
किंग में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, सुहाना खान मुख्य किरदार निभा रही हैं और अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका में हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक बेहतरीन क्रिएटिव टीम है। पटकथा सुजॉय घोष ने सिद्धार्थ आनंद, सुरेश नायर और सागर पंड्या के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, पठान में काम कर चुके अब्बास टायरवाला संवाद लेखक के रूप में वापसी कर रहे है। शाहरुख और सिद्धार्थ दुनिया भर में कई अलग-अलग जगहों पर एक्शन ब्लॉक शूट करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की शूटिंग
आगे बताया गया कि शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद किंग की स्क्रिप्ट को लेकर बेहद खुश हैं और अब मार्च 2025 तक इसे शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह छह से सात महीने का शेड्यूल है, जिसे पूरी दुनिया में प्लान किया गया है और निर्माता 2026 में फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री पर अभी भी खुलासा बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।