फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mira Kapoor: मीरा कपूर ने बेटी के जन्मदिन को बनाया खास, सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीर साझा कर दी बधाई

Mon, 26 Aug 2024 04:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 26 Aug 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor and Mira Kapoor daughter misha turns eight years shared lovely picture on social media
मीरा कपूर अपनी बेटी मीशा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा आज 8 साल की हो गई। इस खास मौके को मीरा कपूर ने और भी खास बनाने के लिए कुछ यादगार तस्वीरें पोस्ट की। मीरा ने बेटी मीशा की प्यारी तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस तस्वीर में मीरा और मीशा दोनों साथ नजर आ रहे हैं।


 
Shahid kapoor and Mira Kapoor daughter misha turns eight years shared lovely picture on social media
शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
मीरा ने पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी पूरी जिंदगी तुम्हें प्यार करते हुए बिताऊंगी। हमारी प्यारी बेटी को 8वां जन्मदिन मुबारक। हमारी जिंदगी में रोशनी के लिए धूप, चमक और हर चीज का बेहतरीन होना। हमेशा मुस्कुराती रहो मेरी बच्ची मीशा।’
Bollywood Sequels : बॉलीवुड की वो शीर्ष पांच सीक्वेल फिल्में, जिन्होंने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

 
Shahid kapoor and Mira Kapoor daughter misha turns eight years shared lovely picture on social media
मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
बता दें कि शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई, 2015 को दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा जैन हैं। मीशा का जन्म साल 2016 में हुआ था, जबकि शाहिद-मीरा ने साल 2018 में बेटे जैन का स्वागत किया।

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor and Mira Kapoor daughter misha turns eight years shared lovely picture on social media
शाहिद कपूर और मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आएं। इस फिल्म में उन्होंने कृति सेनन के साथ अभिनय किया। वहीं शाहिद के आगामी कार्यों की बात करें तो वह फिल्म ‘देवा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद एक विद्रोही पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक जाता है। जैसे शाहिद का किरदार मामले की गहराई तक जाता है, विश्वासघात और कई राज उजागर होते हैं। 

 
विज्ञापन
Shahid kapoor and Mira Kapoor daughter misha turns eight years shared lovely picture on social media
मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
‘देवा' फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। दूसरी ओर, मीरा ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को एक फैशन दिवा के रूप में स्थापित किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, खासकर उनके फैशन सेंस के चलते उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती हैं।
IC 814 The Kandahar Hijack: मेलबॉर्न में हुआ 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' का विश्व प्रीमियर, 29 अगस्त को रिलीज

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed