Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shahrukh khan Pathaan controversy Rani Chatterjee support besharam rang song Deepika Padukone saffron bikni
{"_id":"639e88833f65a4101467fd37","slug":"shahrukh-khan-pathaan-controversy-rani-chatterjee-support-besharam-rang-song-deepika-padukone-saffron-bikni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan: पठान के पक्ष में रानी चटर्जी ने छेड़ी मुहिम, बोलीं- शाहरुख ने अपनी पूरी जिंदगी...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pathaan: पठान के पक्ष में रानी चटर्जी ने छेड़ी मुहिम, बोलीं- शाहरुख ने अपनी पूरी जिंदगी...
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पठान' फिल्म लगातार विवादों के घेरे में है। कभी फिल्म के गाने का हो रहा है तो कभी दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर बहस छिड़ जाती है। ऐसे में अब सोशल माडिया दो गुटों में बंट गया है। कुछ लोग बायकॉट 'पठान' के ट्रेंड का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, काफी लोग फिल्म 'पठान' के समर्थन में आए हैं और इन विवादों पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी फिल्म को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया है।
2 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : social media
हाल ही में, रानी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म पठान का समर्थन करते हुए कहा, 'यह सब नहीं होना चाहिए। रंगों को लेकर हंगामा करना ठीक नहीं है। रंगों को सोचकर नहीं पहना जा सकता। दीपिका पहले भी इस रंग के कपड़े पहन चुकी हैं। 'ओम शांति ओम' में दीपिका ने इस रंग का आउटफिट कैरी किया। मुमताज भी 'भगवा' रंग की साड़ी पहन चुकी हैं। मैंने भी बहुत बार भगवा कलर पहना है। ये बहुत गलत चीजें हैं। मैंने बारिश का एक गाना किया था, जिसमें 'भगवा' रंग की साड़ी पहनी थी। माधुरी जी ने भी पहनी है, फिर उन लोगों पर विवाद क्यों नहीं हुआ?'
3 of 4
बेशर्म गाना
- फोटो : social media
रानी ने कहा, 'लोगों के पास आजकल कोई काम नहीं है। फिल्मों और गानों को एंटरटेनमेंट के तौर पर ही देखना चाहिए। इनका बायकॉट नहीं होना चाहिए। आज की पीढ़ी सनी लियोनी के गाने नहीं देखती है क्या? नोरा फतेही ने भी जितने गाने किए, उसमें क्या साड़ी है। ये सब जबर्दस्ती की चीजें हैं, जो सिर्फ बायकॉट को चलाना चाहते हैं। निगेटिव पब्लिसिटी के साथ कभी अच्छी चीजें नहीं हो सकती हैं। अवॉर्ड फंक्शन में देखो, सब वही पहन रहे हैं। शाहरुख खान ने अपनी पूरी जिंदगी सिनेमा को दी है। एक एक्टर के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। जिंदगीभर उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए मैसेज दिए हैं। उनकी फिल्मों के साथ ऐसा करना बेहद गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : social media
बता दें कि 12 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पठान का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ, जिसके बाद से यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया। एक तरफ इस गाने पर दर्शकों द्वारा रिल्स बनाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग दीपिका की बिकिनी के रंग का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मेकर्स ने अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।