भोजपुरी सिनेमा अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इस इंडस्ट्री का कद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां एक से बढ़कर एक अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने अभिनय के दम पर दर्शकों की तारीफ बटोरते हैं। यहां कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रहीं, जिनका किसी समय पर इंटस्ट्री में सिक्का चलता था और उन्हें फिल्में हिट कराने की गारंटी कहा जाता था, लेकिन आज वे अभिनेत्रियां पर्दे से दूर हैं। आज आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे कि वे कहां और क्या कर रही हैं?
Bhojpuri Actress: फिल्में हिट कराने की गारंटी मानी जाती थीं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानें अब कौन कहां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रना सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस सुप्रना सिंह का नाम शायद ही अब किसी को याद हो, मगर उनका चेहरा कोई नहीं भूल सकता। सुप्रना को भोजपुरी फिल्म 'लहरिया लूटा ए राजा जी' में देखा गया था। इसमें उन्होंने रवि किशन के क्रश की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए सुप्रना को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन पर्दे से अचानक गायब हो गईं। दरअसल, वह इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ सेटल हैं और पर्दे से दूर परिवार संभालने में व्यस्त हैं।
पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े भोजपुरी की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनका इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। पाखी हेगड़े के अभिनय और हुस्न के चर्चे हर तरफ होते थे। उनकी और निरहुआ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अब वह अपने पति से अलग हैं, मगर पर्दे से दूर नहीं हैं। अब वह फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। इतना ही नहीं, साउथ में भी अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने के लिए तैयार हैं।
मोनालिसा
अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों में राज करने वाली भोजपुरी की सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा अब भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर हैं, मगर टीवी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह वेब सीरीज और टीवी शो में भी काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें देखना और सुनना काफी पसंद करते हैं। फैंस इंडस्ट्री में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिंकू घोष
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रिंकू घोष का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आता है। एक समय पर वह भी इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों में राज करती थीं। कोलकाता से ताल्लुक रखने वाली रिंकू शादी के बाद से एक्टिंग से दूर हो गईं और करीब छह साल बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।