बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। 'पठान' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 950 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में भगवा बिकिनी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। अब फिल्म के मेकर्स ने गाने की शूटिंग के दौरान का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया है। इस दौरान 'बेशरम रंग' कोरियोग्राफ करने वाली वैभवी मर्चेंट का कहना है कि वह दीपिका के लिए गाने को बेहद ही खास बनाना चाहती थीं, क्योंकि उन्होंने पहले कभी इस तरह का परफॉर्म नहीं किया था। शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करने का एक्सपीरियंस को शेयर किया है। वहीं, इस वीडियो में किंग खान के बेटे अबराम खान भी नजर आ रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि क्यूट अबराम पर दीपिका खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।
Deepika Padukone: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में जहां दीपिका, अबराम को प्यार करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख कहते है कि यह एक ऐसी जगह है जहां उनके परिवार को छुट्टी जैसा महसूस हुआ, क्योंकि शूटिंग के समय वह अपने बच्चों को साथ लाए थे। आप देख सकते हैं कि सेट पर दीपिका कैसे अबराम के गले लगकर उन्हें प्यार करती नजर आ रही हैं।
किंग खान को लेकर वैभवी ने कही यह बड़ी बात
वैभवी ने बताया कि मौसम काफी ठंडा था और गाने को शूट करने के दौरान बिकिनी में बैकग्राउंड डांसर्स को बहुत ठंड लग रही थी, लेकिन शाहरुख के एंट्री लेते ही मौसम बदल गया और धूप निकल गई। वैभवी कहती है कि शाहरुख एक जादुई इंसान हैं। जब मैंने उन्हें देखा तो देखती ही रह गई।
खराब मौसम में दीपिका ने पहनी बिकिनी
गाने की शूटिंग के दौरान दीपिका अपने एक्सपीरियंस के बारे में कहती हैं, 'अगर मैं गलत नहीं हूं तो हमें पांच दिनों तक शूटिंग करनी थी। यह हमारे लिए आसान नहीं था, मौसम काफी सर्द था, लेकिन इस दौरान वैभवी ने हर किसी का काफी ध्यान रखा और मूड को हल्का बनाए रखा'।
'पठान' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
सिद्धार्थ आनंद की निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' इस साल की हिट फिल्म है। 'पठान' ने दुनियाभर में अब तक 950 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। वहीं, भारत में इस फिल्म ने अब तक 489 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
यह भी पढ़ें- Oscar 2023: ऑस्कर द्वारा आयोजित लंच में पहुंचे 'नाटू नाटू' कंपोजर एमएम कीरावनी, ये सितारे भी हुए शामिल