फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding: अंबानी परिवार की पार्टी में होगी 'शकीरा' की परफॉर्मेंस, चार्ज करेंगी मोटी रकम

Thu, 30 May 2024 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 30 May 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Shakira To Perform At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Bash will be paid a whopping amount
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मार्च में गुजरात के जामनगर में हुआ था। उस समय इस भव्य समारोह की चर्चा हो रही थी। अब यह कपल इटली में अपना दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन करने के लिए तैयार है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में शकीरा भी परफॉर्म करने वाली हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Shakira To Perform At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Bash will be paid a whopping amount
शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया

 एक रिपोर्ट के अनुसार, शकीरा इस प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान लक्जरी फ्रेंच क्रूज पर अपने दमदार प्रदर्शन से मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है कि 'वाका वाका' गायिका समुद्र के बीचों-बीच अपने सबसे बड़े चार्टबस्टर्स गाने गाएगी और इसके लिए वह कथित तौर पर भारी भरकम फीस भी ले रही है।  

Shakira To Perform At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Bash will be paid a whopping amount
शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, शकीरा को उनके प्रदर्शन के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले एक खबर आई थी, जिसमें कहा गया है कि भारतीय गायक गुरु रंधावा और अमेरिकी रैपर पिटबुल के चार दिनों के प्री-वेडिंग बैश में प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, बता दें कि आज दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन का दूसरा दिन है, लेकिन सोशल मीडिया पर पार्टी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakira To Perform At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Bash will be paid a whopping amount
गुरु रंधावा और पिटबुल - फोटो : सोशल मीडिया

एक सूत्र ने बताया, "गुरु रंधावा अगले दिन आयोजित होने वाले समारोह में पिटबुल के साथ प्रस्तुति देंगे। यह एक मजेदार कोलाब होने वाला है, जिसमें गुरु के संगीत और पिटबुल की धुनों का मेहमान खूब आनंद उठाएंगे।"

विज्ञापन
Shakira To Perform At Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Bash will be paid a whopping amount
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, अंबानी परिवार की क्रूज पार्टी 29 मई से शुरू हुई और 1 जून तक चलेगी, जिसमें मेहमान फ्रांस और इटली की सैर करेंगे। क्रूज शिप पर पहले से ही मौजूद लोगों में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, सारा अली खान, ओरी शामिल हैं।

Nandamuri Balakrishna: बालकृष्ण ने नशे में दिया अंजलि को धक्का? गैंग्स ऑफ गोदावरी के निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed