Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shankar Shanmugam directorial Indian 2 has the promising glimpse of kamal Haasan starrer Indian 3 War Mode
{"_id":"669112cce960e3c4b80e15fe","slug":"shankar-shanmugam-directorial-indian-2-has-the-promising-glimpse-of-kamal-haasan-starrer-indian-3-war-mode-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian 3: 'इंडियन 3' में अंग्रेजों से भिड़ते दिखेंगे कमल हासन, 'इंडियन 2' के साथ जारी हुईं अगले भाग की झलकियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian 3: 'इंडियन 3' में अंग्रेजों से भिड़ते दिखेंगे कमल हासन, 'इंडियन 2' के साथ जारी हुईं अगले भाग की झलकियां
कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में अपने चहते अभिनेता कमल हासन को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बनी फिल्म में कमल हासन सेनापति के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके अगले भाग की चर्चा शुरू हो गई थी। अब इस से पर्दा उठ चुका है। 'इंडियन 2' के साथ ही 'इंडियन 3' की एक झलक दिखाई गई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
2 of 4
इंडियन 2 पोस्टर में कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन 2' को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। तेलुगु में इस फिल्म को 'भारतीयुडु 2' के नाम से रिलीज किया गया है। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'इंडियन' का सीक्वेल है। अब फिल्म के तीसरे भाग की झलकियां भी सामने आ चुकी हैं। फिल्म के अंत में क्रेडिट रोल से ठीक पहले इसके अगले भाग की झलक दिखाई गयी है। इसमें कमल हासन ब्रिटिश राज के समय में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री काजल अग्रवाल के कुछ स्टंट वाले रोमांचक दृश्य भी दिखाए गए हैं। इसके साथ ही निर्माताओं द्वारा इसका आधिकारिक नाम भी बताया गया है, जो 'इंडियन 3- वॉर मोड' होने वाला है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।
अनंत-राधिका की शादी में शिरकत करेंगी ये राजनीतिक हस्तियां
3 of 4
इंडियन 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के निर्देशक ने 'इंडियन 2' के साथ इंडियन 3 की जानकारी दिए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि मार्वल मूवीज की तरह ही इंडियन 3 का ट्रेलर इस फिल्म के आखिर में दिखाया जाएगा। बताते चलें कि 'इंडियन 3' से संबंधित सीन्स लगभग ढाई मिनट लंबे हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इंडियन 3 में शंकर किस तरह से कहानी को आगे बढ़ाते हैं। झलकियों से इतना साफ हो गया है कि यह भाग ब्रिटिश युद्ध और अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। फैंस इसके अगले भाग को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में धूम मचाने को तैयार काम डाउन सिंगर, एक गाने के लेंगे इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंडियन 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के तीसरे भाग में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, एस जे सूर्या और अन्य 'इंडियन 3' में अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। रेड जायंट मूवीज के सहयोग से लाइका प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा।
Anant -Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में सजने लगी महफिल, देश-विदेश के दिग्गज पहुंचे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।