Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sharad Kapoor reacts on physical harassment allegations shah rukh khan film josh actor denies woman claims
{"_id":"674b1f444e79753b450457fc","slug":"sharad-kapoor-reacts-on-physical-harassment-allegations-shah-rukh-khan-film-josh-actor-denies-woman-claims-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharad Kapoor: दुष्कर्म के आरोपों पर 'जोश' अभिनेता शरद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, केस दर्ज होने पर दी यह प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharad Kapoor: दुष्कर्म के आरोपों पर 'जोश' अभिनेता शरद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, केस दर्ज होने पर दी यह प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:50 PM IST
सार
Sharad Kapoor: शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोश' के सह-कलाकार शरद कपूर पर 32 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब अभिनेता ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
शरद कपूर-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोश' में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता शरद कपूर पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। साथ ही अभिनेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। वहीं, अब इस पर अभिनेता की प्रतिक्रिया का इंतजार था। आखिरकार, शरद ने चुप्पी तोड़ी हैं और इस मामले में अपना पक्ष सामने रखा है।
2 of 5
शरद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor
शरद ने आरोपों को किया खारिज
दरअसल, अभिनेता शरद कपूर पर अनुचित आचरण और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। कथित तौर पर उनके खिलाफ एक महिला के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क सहित कथित दुर्व्यवहार के लिए मामला दर्ज किया गया है। आरोपों का जवाब देते हुए अभिनेता ने दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।
3 of 5
शरद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor
अभिनेता का बयान
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान शरद कपूर ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ कब केस दर्ज हुआ। मैं अभी-अभी न्यूयॉर्क से लौटा हूं। पुलिस ने मुझसे संपर्क किया, लेकिन अभी मैं कोलकाता में हूं। घटना हुई ही नहीं, मैं किसी का नाम जबरदस्ती कैसे ले सकता हूं?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शरद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor
क्या है पूरा मामला
मुंबई में खार पुलिस ने 32 वर्षीय महिला द्वारा अभिनेता शरद कपूर पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने शूटिंग पर चर्चा करने के बहाने उसे अपने घर बुलाया था। महिला ने दावा किया कि वे शुरू में फेसबुक के जरिए संपर्क में आए और बाद में वीडियो कॉल के जरिए बात की, जिसके दौरान उसने उससे मिलने में दिलचस्पी दिखाई। महिला ने इस पेशेवर चर्चा के लिए लोकेशन पर जाने के लिए हां कर दी। हालांकि, लोकेशन पर पहुंचने के बाद महिला को पता चला कि यह अभिनेता का घर था, न कि कोई दफ्तर। महिला ने अभिनेता पर दुर्व्यवहार करने और उसे जबरन छूने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
5 of 5
शरद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor
अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज
तीसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में पहुंचने पर महिला का स्वागत एक व्यक्ति ने किया, जिसने दरवाजा खोला। इसके बाद शरद कपूर ने उसे अपने बेडरूम में आने को कहा। उस शाम बाद में अभिनेता ने कथित तौर पर महिला को एक व्हाट्सएप संदेश भेजा, जिसमें अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया था। घटना से परेशान होकर महिला ने अपने एक दोस्त को इस बारे में बताया, जिसने उसकी शिकायत पास के खार पुलिस स्टेशन में की। इसके बाद अभिनेता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की गई। अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।