फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmila Tagore: पटौदी परिवार ने खास अंदाज में मनाया शर्मिला टैगोर का जन्मदिन, जेह ने जीता दिल

Sun, 08 Dec 2024 08:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 08 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

Sharmila Tagore: अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार एक साथ इक्कट्ठा हुआ और उनके जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। इस दौरान सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की। 
 

विज्ञापन
Sharmila Tagore Birthday Celebration saif ali khan kareena kapoor sara ali khan jeh pictures
शर्मिल टेगौर ने मनाया जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टेगौर ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन को पटौदी परिवार ने और भी शानदार बना दिया। सैफ अली खान, करीना कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और सारा अली खान समेत उनके परिवार के सदस्यों ने धूम-धाम से उनका जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला के बर्थडे लंच की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

 
Sharmila Tagore Birthday Celebration saif ali khan kareena kapoor sara ali khan jeh pictures
पार्टी में शामिल हुआ पूरा परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
पटौदी परिवार लंच में हुआ शामिल
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में पूरे परिवार को एक रेस्टोरेंट में टेबल पर बैठे देखा जा सकता है। एक तस्वीर में शर्मिला ने सैफ अली खान और सारा के बीच बैठकर कैमरे की तरफ हाथ हिलाया। करीना कपूर, कुणाल, इनाया नौमी खेमू और जेह अली खान भी नजर आए। एक क्लिप में, केक काटते समय सभी शर्मिला के चारों ओर इकट्ठा हो गए। 
Hiroo Johar Health Update: अब कैसी है करण जौहर की मां हीरू की तबीयत? जानें हेल्थ अपडेट

 
Sharmila Tagore Birthday Celebration saif ali khan kareena kapoor sara ali khan jeh pictures
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सैफ, करीना के साथ सारा ने किया पोज
एक तस्वीर में सारा अली खान करीना और सैफ के बीच बैठी हुई पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में सैफ ने अजीब सा चेहरा बनाया है। एक तस्वीर में सारा ने शर्मिला के साथ भी पोज दिया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी बर्थडे दादी जान। हमारी फैमिली की आन और शान।"

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila Tagore Birthday Celebration saif ali khan kareena kapoor sara ali khan jeh pictures
जेह - फोटो : इंस्टाग्राम @ sakpataudi
जेह ने जीता दिल
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने लंच की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। एक तस्वीर में शर्मिला ने इनाया द्वारा बनाए गए बर्थडे कार्ड के साथ पोज देते हुए नजर आईं। दूसरी तस्वीर में सोहा की गोद में बैठे जेह ने मजेदार चेहरा बनाया। सोहा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "भरा हुआ पेट और उससे भी भरा हुआ दिल।"

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)



 
विज्ञापन
Sharmila Tagore Birthday Celebration saif ali khan kareena kapoor sara ali khan jeh pictures
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
सारा अली खान से पहले अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी सास के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। शर्मिला के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए करीना ने इंस्टाग्राम पर मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "अब तक की सबसे कूल गैंगस्टा कौन है? क्या मुझे कहने की जरूरत है? मेरी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बस सबसे बढ़िया..."

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed