फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmila Tagore: सोना लेने में सारी कमाई खर्च कर देती थीं शर्मिला, इस निर्देशक ने दिया था जमीन खरीदने का सुझाव

Tue, 02 Apr 2024 05:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Apr 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
Sharmila tagore bought gold from her first film reveals her income in her recent Interview
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री शर्मिला टैगोर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शर्मिला टैगोर ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ी कुछ दिलचस्प चीजों के बारे में खुलासा किया हैं। शर्मिला हाल ही में यूट्यूब शो में नजर आईं थीं। शो में उन्होंने बताया कि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत देवी नाम की फिल्म से हुई थीं। इसका निर्देशन महान फिल्मकार सत्यजित रे ने किया था। इस फिल्म के लिए शर्मिला को पांच हजार रुपये मिले थे। इस पैसे से उन्होंने अपने लिए खूब सारा सोना खरीदा था।

Sharmila tagore bought gold from her first film reveals her income in her recent Interview
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
पैसा मिलते ही खरीदीं कान की बालियां और चूड़ियां
शर्मिला ने शो में बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी जल्दी पैसा कमाना शुरु कर दिया था। उस दौर में काम के लिए उतने पैसे तो नहीं मिलते थे जितने आज मिलते है, लेकिन आज के मुकाबले उतनी महंगाई भी नहीं थी। उन्होंने आगे बताया कि पहली फिल्म के लिए सत्यजीत रे ने उन्हें पांच हजार रुपये के अलावा एक साड़ी और एक घड़ी भी दी थी। हाथ में पैसा आते ही शर्मिला ने सोने का नैकलेस, कान की बालियां और चूड़ियां खरीदी थीं।
Sharmila tagore bought gold from her first film reveals her income in her recent Interview
शर्मिला टैगोर - फोटो : social media
निर्देशक ने दिया था पैसे के बजाय जमीन लेने का सुझाव
शर्मिला ने बताया कि जब वे अपने करियर के शुरुआत में बंगाली फिल्मों में काम कर रही थीं, तब उन्हें 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपये मिलते थे। उनकी पहली हिंदी फिल्म कश्मीर की कली थी। इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये मिले थे। एक और दिलचस्प बात बताते हुए शर्मिला ने कहा कि दूसरी फिल्म के लिए भी उन्हें इतने ही पैसे मिलने वाले थे, लेकिन फिल्म के निर्देशक शक्ति सामंत ने उन्हें पैसे के बजाय जमीन लेने का सुझाव दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila tagore bought gold from her first film reveals her income in her recent Interview
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media
तीन लाख में खरीदा था पहला अपार्टमेंट
शर्मिला को अपना पहला अपार्टमेंट खरीदने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था । उन्होंने शो में बताया कि अपना पहला अपार्टमेंट तीन लाख रुपये में खरीदा था। उस समय इतने पैसों का इंतजाम करना बड़ा मुश्किल था, क्योंकि तब वह काफी ज्यादा टैक्स दे रही थीं।
विज्ञापन
Sharmila tagore bought gold from her first film reveals her income in her recent Interview
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
14 साल बाद बंगाली फिल्म में आएंगी नजर
शर्मिला टैगोर 14 साल बाद बंगाली फिल्म में काम करती नजर आएंगी। फिल्म का नाम पुरातन है, जिसका निर्देशन सुमन घोष करेंगे। शर्मिला आखिरी बार साल 2023 में हिंदी फिल्म गुलमोहर में नजर आईं थीं।
 

Pushpa 2 Teaser: सामने आया अल्लू की 'पुष्पा 2' का धांसू पोस्टर, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed