अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून को मुंबई में निधन हो गया था। अब उनके पति पराग त्यागी ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है। शेफाली जरीवाला की तस्वीर शेयर करते हुए पराग त्यागी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को हमेशा प्यार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं लोग उन्हें उस इंसान के तौर पर याद रखें जिसने हमेशा प्यार फैलाया।
Shefali Jariwala: मौत के एक हफ्ते बाद भावुक हुए शेफाली जरीवाला के पति, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
Shefali Jariwala Husband: शेफाली जरीवाली के निधन के कई दिन के बाद उनके पति ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।
मकसद के साथ जीती थीं शेफाली
अपनी पत्नी को याद करते हुए पराग त्यागी ने लिखा 'शेफाली, जिन्हें लोग कांटा लगा गर्ल के नाम से जानते हैं, वह उससे कहीं ज्यादा थीं जो वह दिख रही थीं। वह धीमी आग थीं। वह एक ऐसी महिला थीं जो मकसद के साथ अपनी जिंदगी जीती थीं। वह अपने मन, अपने शरीर और अपनी आत्मा को एक मकसद के साथ पाल रही थीं। सभी उपाधियों और उपलब्धियों से परे, शेफाली प्यार का सबसे निस्वार्थ रूप थीं।'
A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)
सबका साथ देने वाली महिला थीं शेफाली
पराग त्यागी ने आगे लिखा 'वह सबकी मां थीं, हमेशा सबको आगे रखती थीं। अपनी मौजूदगी से लोगों को आराम देती थीं। वह एक उदार बेटी थीं। एक समर्पित पत्नी और एक बेहतरीन मां थीं। वह एक अच्छी बहन थीं। वह एक अच्छी दोस्त थीं जो उनके साथ खड़ी रहती थीं, जिनको वह प्यार करती थीं।'
शेफाली जरीवाला की मौत के कारण को लेकर चल रही बहस के बीच पराग ने कहा कि अटकलों से परेशान हूं।
यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: जब सामंथा ने 18 साल की उम्र में पहले प्यार के लिए बनवाया था टैटू, कहा- 'उससे शादी...'
जिंदगियों को ऊपर उठाया
पराग ने शेफाली की तारीफ करते हुए लिखा 'शेफाली को उसकी अच्छी बातों के लिए याद किया जाना चाहिए। उसने लोगों को अच्छा महसूस कराया। उसने जिंदगियों को ऊपर उठाया। उस जैसी उज्ज्वल आत्मा को कभी नहीं भुलाया जाएगा। मैं हमेशा तुमसे प्यार करता रहूंगा।'
27 जून को हुआ था शेफाली का निधन
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को हुआ था। उनका निधन कैसे हुआ, इस मामले की मुंबई पुलिस अभी जांच कर रही है।
उनके अपार्टमेंट से एंटी एजिंग दवा और विटामिन की गोलियां बरामद हुई हैं। सबसे पहले बताया गया कि शेफाली जरीवाला का निधन कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। अभी उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।