शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में खूब नाम कमाया। साथ ही वे अपने डांस और ठुमकों से लाखों-करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिन पर बुरे वक्त का असर नहीं होता, बल्कि वे वक्त के साथ मजबूती के साथ खड़े रहते हैं। उन मुश्किल दौर में भी कुछ लोगों का रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बहुत गहरा होता है। ऐसा ही कुछ रिश्ता है शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का। पहली मुकालात में प्यार होना, फिर परवान चढ़े प्यार की मंजिल को पाने के लिए हर मुश्किल को पार करना और फिर मुश्किल समय में भी एक-दूसरे की हिम्मत बन खड़े होना...कुछ ऐसा ही है शिल्पा और राज का प्यार। आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को पूरे 15 साल हो चुके हैं। चलिए शिल्पा और राज की शादी की सालगिरह पर जानते हैं उनकी प्रेम कहानी...
Shilpa-Raj: जब यूपी-बिहार लूटने वाली शिल्पा का दिल लूट ले गए राज, दिलचस्प है पहली मुलाकात से शादी तक का किस्सा
आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को पूरे 15 साल हो चुके हैं। दोनों एक दूसरे को पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे। चलिए आपको बताते हैं दोनों की प्रेम कहानी का दिलचस्प किस्सा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुई दोनों की पहली मुलाकात
अपने ठुमकों से यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा का दिल बिजनेसमैन राज कुंद्रा पहली नजर में ही लूट ले गए थे। राज और शिल्पा की मुलाकात लंदन में एक परफ्यूम ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान हुई थी। यह बात उस दौर की है, जब अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ अपना रिश्ता खत्म कर चुकी थीं और बिग ब्रदर रियलिटी शो जीतकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी थीं। अपनी पुरानी यादों को साथ लिए शिल्पा अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर रही थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई और पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
राज ने शिल्पा को ऐसे किया प्रपोज
दोनों की मुलाकातें पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदली। शिल्पा ने खुद एक बार अपने प्रपोजल की कहानी बताते हुए कहा था, 'राज ने मुझे सरप्राइज देने के लिए पैरिस का पूरा बैंक्वेट ऑल बुक करा लिया था। हम एक रोमांटिक डेट का लुत्फ उठा रहे थे। खाने के साथ-साथ लाइव म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। तभी राज अपने घुटनों के बल बैठ गए और उन्होंने सबके सामने मुझे प्रपोज किया। वह पल मुझे आज भी याद है....।'
राज ने पत्नी को तलाक देकर की शिल्पा से शादी
शिल्पा ने राज को 'हां' कह दिया और फिर बस...दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, जब राज, शिल्पा को डेट कर रहे थे, उस समय वह शादीशुदा थे। शिल्पा से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कविता को तलाक दे दिया और एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद दोनों ने आखिरकार साल 2009 में शादी कर ली। यह शादी काफी चर्चित रही थी।
शादी के 15 साल
शादी के इतने वक्त बाद भी दोनों खुशी-खुशी एक साथ रह रहे हैं। कुछ समय पहले यह जोड़ी काफी मुश्किल भरे दौर से गुजरी। दरअसल, राज कुंद्रा का नाम एडल्ट फिल्में बनाने वाले केस में आया। उन पर ऐसी फिल्में बनाने का आरोप लगा और वे जेल भी पहुंच गए। वे आर्थर रोड जेल पहुंच गए थे, जिसके अनुभव पर उन्होंने अपनी फिल्म 'यूटी 69' बनाई और उसमें खुद अभिनय भी किया। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बाद भी राज और शिल्पा एक दूसरे का सहारा बने। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आज भी दोनों के बीच वही बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखी जाती है, जो 15 साल पहले महसूस की जाती थी। उम्मीद है यह जोड़ी ऐसे ही हंसती और मुस्कुराती रहे और दोनों के बीच का प्यार ऐसे ही बना रहे।
Amitabh Bachchan: 'अभिषेक मेरे बेटे; मेरे उत्तराधिकारी', बिग बी ने नई फिल्म के लिए थपथपाई बेटे की पीठ