फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shinde: 'माफियागिरी चल रही है', ये रिश्ता क्या कहलाता है से कलाकारों को निकालने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे

Sat, 06 Apr 2024 04:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Apr 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde says decision to remove Shehzada and Pratiksha from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai was unfair
शहजादा धामी और प्रतीक्षा हॉनमुखे, शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने टेलीविजन कलाकारों के समर्थन में सामने नहीं आने के लिए CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) पर जमकर निशाना साधा। उनकी यह प्रतिक्रिया निर्माता राजन शाही द्वारा शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से रातों रात निकालने के कुछ दिनों बाद आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर्स को उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के चलते शो से बाहर कर दिया गया था।

Shilpa Shinde says decision to remove Shehzada and Pratiksha from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai was unfair
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

अब एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा कि शहजादा और प्रतीक्षा को हटाने का फैसला अनुचित और बकवास था। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया, "आप CINTAA सदस्य इसलिए बनते हैं ताकि आप दूसरों को नियंत्रित कर सकें। कलाकार संघ केवल अन्य कलाकारों पर प्रतिबंध लगाता है। क्या आपने कभी किसी निर्माता पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में सुना है?"

Shilpa Shinde says decision to remove Shehzada and Pratiksha from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai was unfair
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे कहा कि जो कलाकार परेशानियां पैदा करते हैं वे अभी भी काम कर रहे हैं और जो लोग दूसरों की बात सुनते हैं और उनका सम्मान करते हैं उन्हें लोग डरने की गलतफहमी में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde says decision to remove Shehzada and Pratiksha from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai was unfair
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, "मेरे मामले में, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। जब CINTAA मेरे खिलाफ गया तो मुझे अपनी बात हर किसी को बतानी पड़ी। माफियागिरी चल रही है। कलाकारों का पक्ष लेने पर खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। कोई भी इस इंडस्ट्री में सच्चा नहीं है।" .

विज्ञापन
Shilpa Shinde says decision to remove Shehzada and Pratiksha from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai was unfair
शहजादा धामी और प्रतीक्षा हॉनमुखे - फोटो : सोशल मीडिया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कॉन्ट्रैक्ट में नो-अफेयर क्लॉज जोड़ने के निर्माताओं के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिल्पा ने कहा, "पहले कभी सेट पर एक्टर्स के अफेयर नहीं हुए हैं क्या। मैंने तो सुना है प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स के अफेयर की वजह से बहुत खुश होते हैं क्योंकि उस वजह से उनका शो काफी खबरों में रहता है और ऐसे शोज की टीआरपी रेटिंग भी काफी अच्छी होती है। यह कोई कारण नहीं है किसी भी कलाकार को शो से निकालने का।''

Political Films: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देखिए ये पांच बेहतरीन राजनीतिक फिल्में, चढ़ जाएगा राजनीति का बुखार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed