सब्सक्राइब करें

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav: आ गई शिव और पार्वती के मिलन की शुभ घड़ी, जानिए इस खास मुहूर्त की पूरी तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 18 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav the moment of meeting Subha Rajput Raam Yashvardhan know complete preparations
शिव शक्ति-तप त्याग तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ का जैसे- जैसे विस्तार हो रहा है, इस धारावाहिक के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया जा चुका है कि सती का पार्वती के रूप पुनर्जन्म हो चुका है और वह धीरे धीरे वयस्क हो रही है। रविवार की शाम आने वाले एपिसोड में शिव और पार्वती के शादी का दृश्य दिखाया जाएगा।

Trending Videos
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav the moment of meeting Subha Rajput Raam Yashvardhan know complete preparations
शिव शक्ति-तप त्याग तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुजरात के उमरगांव में बने भव्य सेट पर धारावाहिक ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ की शूटिंग चल रही है। शिव और पार्वती के विवाह वाले दृश्य की शूटिंग कई दिनों चल रही है। रविवार की शाम को दिखाया जाएगा कि भगवान शिव बरात लेकर हिमालयसुता पार्वती से शादी करने के लिए बरातियों  के साथ पहुंच चुके है और शादी की तैयारी चल रही है। सोमवार की शाम शिव और पार्वती की वरमाला का दृश्य दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav the moment of meeting Subha Rajput Raam Yashvardhan know complete preparations
शिव शक्ति-तप त्याग तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिव और पार्वती का मिलन पुरुष और स्त्री ऊर्जा के दिव्य मेल को दर्शाता है, जो संतुलन और एकता का प्रतीक है। शिव और पार्वती यह विवाह गणेश, महाकाली और कार्तिकेय की पौराणिक कहानियों की शुरुआत का प्रतीक होगा। भगवान शिव का किरदार निभा रहे राम यशवर्धन और देवी पार्वती का किरदार निभा रहीं शुभा राजपूत दर्शकों को एक दिव्य यात्रा पर ले आए हैं जो अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। 

Shiv Shakti Tap Tyag Tandav the moment of meeting Subha Rajput Raam Yashvardhan know complete preparations
शिव शक्ति-तप त्याग तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक ‘शिव शक्ति - तप त्याग तांडव’ प्रेम, कर्तव्य और बलिदान की महागाथा है। इस धारावाहिक में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे अभिनेता राम यशवर्धन कहते हैं, 'भगवान शिव और देवी पार्वती का पवित्र मिलन ब्रह्मांड के लिए बहुत महत्व रखता है। यह न केवल प्रेम का प्रतीक है, बल्कि निर्माता और पालनकर्ता के बीच के संतुलन का भी प्रतीक है। कई लोगों ने इस दिव्य दृश्य को परदे पर रीक्रिएट करने में योगदान दिया है, और मैं उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। विवाह के सीक्वेंस की तैयारी करने के दौरान शो की पूरी टीम ने इस महागाथा की सांस्कृतिक बारीकियों पर और भी गहराई से ध्यान दिया है।' 

विज्ञापन
Shiv Shakti Tap Tyag Tandav the moment of meeting Subha Rajput Raam Yashvardhan know complete preparations
शिव शक्ति-तप त्याग तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवी पार्वती की भूमिका निभा अभिनेत्री शुभा राजपूत कहती हैं,  'मैं शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' का हिस्सा बनकर अविश्वसनीय रूप से धन्य महसूस करती हूं। देवी पार्वती की भूमिका निभाना एक ऐसा अनुभव रहा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस किरदार को प्रामाणिकता से निभाने का अर्थ है, दर्शकों के साथ भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर गहराई से जुड़ना। विवाह के दृश्य की तैयारी करना एक आनंदमय प्रक्रिया रही है।

Tiger 3: सलमान के 'जीने के हैं चार दिन' से की कटरीना ने अपने टॉवल सीन की तुलना, बोलीं- एक जैसे हैं पर फर्क है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed