Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Showstopper Makers Complaint filed against Digangana Suryavanshi for cheating and trying to Extort Money
{"_id":"66666cb12223364ff1041a6a","slug":"showstopper-makers-complaint-filed-against-digangana-suryavanshi-for-cheating-and-trying-to-extort-money-2024-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Digangana Suryavanshi: शोस्टॉपर के निर्माताओं ने दिगांगना पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दर्ज की शिकायत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Digangana Suryavanshi: शोस्टॉपर के निर्माताओं ने दिगांगना पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दर्ज की शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:32 AM IST
सार
राकेश बेदी और दिगांगना के फैशन डिजाइनर कृष्ण परमार को भी प्रोडक्शन ने मानहानि का नोटिस जारी किया है। उन पर शो मेकर का सहयोग करने की अनिच्छा के बारे में झूठे बयान देने का आरोप लगाया गया है, जिससे प्रोजेक्ट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
1 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'शो स्टॉपर' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर आ रही है कि शो के निर्माताओं ने अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी के खिलाफ टीम को धोखा देने के आरोप में शिकायत दर्ज की है। यह घटना ऐसे समय में हुई है. जब कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शो को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएच फिल्म्स ने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
2 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिगांगना सूर्यवंशी पर आईपीसी की धारा 420 और धारा 406 के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री ने कहा था कि उनके अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ निजी संबंध हैं और वह इन्हें प्रेजेंटर के रूप में लेके आएंगी। शिकायत में दावा किया गया है कि उन्होंने अक्षय को शामिल करने के नाम पर पैसे लिए।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि राकेश बेदी और दिगांगना के फैशन डिजाइनर कृष्ण परमार को भी प्रोडक्शन ने मानहानि का नोटिस जारी किया है। उन पर शो मेकर का सहयोग करने की अनिच्छा के बारे में झूठे बयान देने का आरोप लगाया गया है, जिससे प्रोजेक्ट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। मामले से जुड़े वकील के मताबिक, दिगंगना ने कथित तौर पर नकदी के रूप में बड़ी रकम वसूलने का प्रयास किया और मांगें पूरी न होने पर निर्देशक मनीष हरिशंकर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जानकारी अब पुलिस को दे दी गई है। साथ ही पुलिस से शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि जीनत अमान का ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट वित्तीय संकट के कारण रुक गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों को उनका भुगतान वापस नहीं मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो से जुड़े कलाकारों और सहायक कर्मचारियों को अभी तक उनका भुगतान नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि निर्माता द्वारा उनकी राशि का केवल एक प्रतिशत ही भुगतान किया गया था। अभिनेताओं के अलावा क्रू के कई लोगों ने भी इस बारे में शिकायत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।