इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म 'स्त्री 2' बीते महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई। फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। वहीं, दर्शकों का एक वर्ग फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। फिल्म ओटीटी पर आ भी गई है। हालांकि, इसके साथ एक लोचा है। ओटीटी पर यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करनी होगी। चलिए जानते हैं मामला...
Stree 2 OTT Release: ओटीटी पर आई श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', लेकिन जेब ढीली करके ही लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jigra Trailer Out: सामने आया फिल्म 'जिगरा' का ट्रेलर, जान हथेली पर रखकर भाई का सुरक्षा कवच बनीं आलिया
'स्त्री 2' की रिलीज को सवा महीने से ऊपर हो गया है। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी करोड़ों रुपये कमा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और यह सिलसिला जारी है। यह न सिर्फ इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है, बल्कि यह हिंदी सिनेमा में नंबर वन की कुर्सी पर भी काबिज हो चुकी है।
Harsha Sai: विवादों में घिरे यूट्यूबर हर्ष साई, महिला ने लगाया शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत दर्ज
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' जल्द ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक 581.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ और इसके बाद रिलीज हुई कोई फिल्म इसके सामने नहीं टिक सकी है।
Vikram-Suriya: 21 साल बाद फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे विक्रम-सूर्या? इस निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर
फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में आई 'स्त्री' का सीक्वल है। पहला पार्ट भी हिट रहा था, लेकिन दूसरा पार्ट और भी जबर्दस्त साबित हुआ है और अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंताजर है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आए हैं।