सब्सक्राइब करें

Stree 2: 'क्या शक्ति-शक्ति लगा रखा है...', स्त्री 2 और पापा शक्ति कपूर का श्रद्धा ने साझा किया मजेदार मीम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 25 Jul 2024 12:48 PM IST
सार

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें शक्ति कपूर और स्त्री 2 का क्रॉसओवर वाला मीम देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब ये मीम भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Shares Rajkummar Rao Starrer Stree 2 And Father Shakti Kapoor Hilarious Meme See Here
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। श्रद्धा कपूर और राजुकमार राव की इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच धमाल मचा चुका है। सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस बीच श्रद्धा ने अपने पिता शक्ति कपूर और स्त्री 2 का क्रॉसओवर वाला एक मजेदार मीम साझा किया है।

Trending Videos
Shraddha Kapoor Shares Rajkummar Rao Starrer Stree 2 And Father Shakti Kapoor Hilarious Meme See Here
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें शक्ति कपूर और स्त्री 2 का क्रॉसओवर वाला मीम देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब ये मीम भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्टोरी में लिखा है, 'स्त्री की शक्ति उसकी चोटी में है और आपकी।', जबकि दूसरे बिलबोर्ड पर लिखा है, 'क्या शक्ति शक्ति लगा रखा है, इस स्त्री का बापू है शक्ति।' 

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी बोले- ऑन स्क्रीन किस करना कभी बुरा नहीं लगा, यह मेरा काम है, पत्नी के साथ थी ये डील

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Shares Rajkummar Rao Starrer Stree 2 And Father Shakti Kapoor Hilarious Meme See Here
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, स्त्री 2 में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आएंगे। वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी। दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shraddha Kapoor Shares Rajkummar Rao Starrer Stree 2 And Father Shakti Kapoor Hilarious Meme See Here
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ maddockfilms

स्त्री 2' का पहला गाना 'आज की रात' बीते दिन ही रिलीज है। इस गाने में तमन्ना की अदाओं का जलवा देखने को मिला है। तमन्ना ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से इस गाने में आग लगा दी है। 'स्त्री 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। ऐसे में अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Shares Rajkummar Rao Starrer Stree 2 And Father Shakti Kapoor Hilarious Meme See Here
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

फिल्म 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।   

PIHD: इंसाफ-इंतकाम का इंतजाम कर 'फिर आई हसीन दिलरुबा', ट्रेलर में दिखी तापसी-विक्रांत और सनी की दास्तान-ए-इश्क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed