फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200Cr Stree2: शाहरुख और रणबीर कपूर की लीग में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, जानिए चौथे दिन क्या कर डाला बड़ा कारनामा

Mon, 19 Aug 2024 09:10 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 19 Aug 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Shraddha kapoor stree 2 beats Baahubali 2 on Raksha Bandhan reaches 200 Cr net collection mark like Gadar 2
स्त्री 2 और गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में जो इससे पहले कभी नहीं हुआ, वह साल 2024 के रक्षा बंधन पर हो रहा रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले चार दिन में यानी रविवार तक 204 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बीते साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की बराबरी कर ली है। रिलीज के चौथे दिन ही ये आंकड़ा पार करने वाली ‘स्त्री 2’ हिंदी फिल्म इतिहास की ‘पठान’ के बाद दूसरी फिल्म है। इसी के साथ फिल्म ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के पांच दिन 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिन में 283 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई की है। अमर उजाला के रिव्यू में फिल्म को चार स्टार मिले हैं।


 Stree 2 Review: श्रद्धा के आगे नतमस्तक हुआ मैडॉक का पूरा हॉरर यूनिवर्स, अनोखा खेल दिखाएगा सबसे बड़ा खिलाड़ी

Shraddha kapoor stree 2 beats Baahubali 2 on Raksha Bandhan reaches 200 Cr net collection mark like Gadar 2
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा सबसे तेज पाने वाली फिल्मों में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ सबसे आगे रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के सिर्फ तीन दिन में ये आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद नंबर आता है शाहरुख खान की ही फिल्म ‘पठान’ का जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले चार दिनों में की थी। श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ की पहले चार दिनों की नेट कमाई भी 204 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Shraddha kapoor stree 2 beats Baahubali 2 on Raksha Bandhan reaches 200 Cr net collection mark like Gadar 2
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को भी फिल्म ‘स्त्री 2’ की एडवांस बुकिंग सुबह से ही बहुत रफ्तार से चल रही है। सुबह नौ बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सोमवार की एडवांस बुकिंग में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर ली है। रिलीज के चौथे दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई में दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी फिल्म ‘स्त्री 2’ ऐसा कारनामा करने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म है। श्रद्धा कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ की कमाई पहले हफ्ते में ही तीन सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha kapoor stree 2 beats Baahubali 2 on Raksha Bandhan reaches 200 Cr net collection mark like Gadar 2
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज 15 अगस्त को काफी पहले से ही घोषित हो चुकी थी और इस फिल्म को देखते हुए ही साउथ सिनेमा के बड़े सितारे अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज दिसंबर के लिए खिसका दी गई थी। फिल्म के रिलीज से पहले आननफानन में किए गए गुरुवार के प्रीव्यू शोज में ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर फिल्म होने का अंदाजा हो गया था। फिल्म ने प्रीव्यू शोज में 8.5 करोड़ रुपये, रिलीज के पहले दिन 56.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 45.70 करोड़ रुपये और रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 58.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का रिलीज के पहले चार दिन का नेट कलेक्शन 204 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Shraddha kapoor stree 2 beats Baahubali 2 on Raksha Bandhan reaches 200 Cr net collection mark like Gadar 2
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी तेज रफ्तार में दो सौ करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ पहली महिला प्रधान हिंदी फिल्म है। इसने पांच दिन में दो सौ करोड़ रुपये कमाने वाली ‘गदर 2’ और छह दिन में दो सौ करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ को तो पीछे छोड़ा ही है, आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’, रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’, आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ और सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ सब कमाई की इस रफ्तार के मुकाबले में श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ से पीछे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed