फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreya Ghoshal: 16 की उम्र में रियलिटी शो से सफर शुरू, भंसाली ने दिया ब्रेक, अमेरिका तक गूंजते हैं इनके सुर

Wed, 12 Mar 2025 01:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

Shreya Ghoshal Birthday: गायिका श्रेया घोषाल आज बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने रियलिटी शो से अपना करियर शुरू किया। जानते हैं उनका सफर

विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday: Know About Famous Singer career Songs and Life Story
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल आज 12 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह भी संयोग है कि उनका जन्मदिन उस महीने में पड़ता है, जिसमें रंगों का त्योहार होली आता है। श्रेया ने अपने सुरीली आवाज से कई फिल्मों में रंग भरे हैं। श्रेया ने अपना करियर रियलिटी शो सारेगामापा से शुरू किया था। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में...

Shreya Ghoshal Birthday: Know About Famous Singer career Songs and Life Story
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

चार साल की उम्र से जुड़ा संगीत से नाता
12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में पैदा हुईं श्रेया घोषाल ने चार साल की उम्र से ही संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। उन्हें पहली पहचान तब मिली जब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' का ताज अपने नाम किया। श्रेया की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर का पहला फिल्मी गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में गाया था और अपनी पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर लिया था। 

Shreya Ghoshal Birthday: Know About Famous Singer career Songs and Life Story
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

चर्चित सिंगर्स के साथ किया है काम
आज श्रेया की शोहरत देश से लेकर विदेश तक है। वह कई सिंगिंग रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। श्रेया ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने दिए। घोषाल ने कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण जैसे स्थापित गायकों के साथ, "सिलसिला ये चाहत का", "बैरी पिया", "मोरे पिया" और "डोला रे डोला" जैसे पांच गाने गाए। श्रेया ने डोला रे डोला, जादू है नशा है, अगर तुम मिल जाओ, मेरे ढोलना, तेरी ओर जैसे चर्चित गाने गाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday: Know About Famous Singer career Songs and Life Story
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal

गायिका के नाम पर मनाया जाता है श्रेया दिवस
अपनी मधुर आवाज के लिए पहचानी जाने वाली श्रेया के नाम एक ऐसी भी उपलब्धि दर्ज है, जिसे उन्होंने देश नहीं बल्कि विदेश में हासिल किया था। सुरों की मल्लिका कही जाने वाली श्रेया घोषाल के सम्मान में हर साल श्रेया दिवस मनाया जाता है। लेकिन खास बात यह है कि सिंगर को यह सम्मान अपने देश नहीं बल्कि अमेरिक में मिला है। बात साल 2010 की है जब मशहूर भारतीय गायिका ने गर्मियों के दिनों में अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान श्रेया को ओहायो राज्य की ओर से एक दुर्लभ सम्मान मिला था। गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाने का एलान किया था। गर्वनर के इस घोषणा के बाद से ही हर साल 26 जून को अमेरिकन सिटी ओहियो में श्रेया घोषाल डे मनाया जाता है। सिंगर को मिले इस सम्मान ने ना सिर्फ श्रेया का बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Aishwarya Rai: इसलिए सबसे ज्यादा खूबसूरत औरतों में शामिल हैं ऐश्वर्या, विश्लेषण से पता चला राज

विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday: Know About Famous Singer career Songs and Life Story
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

आईफा अवॉर्ड से हुईं सम्मानित
श्रेया घोाषाल को हाल ही में जयपुर में आयोजित 25वें आईफा अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया। श्रेया घोषाल को 'मेरे ढोलना' के लिए अवॉर्ड दिया गया। ये फीमेल सिंगर का 10वां आईफा अवॉर्ड है।

यह खबर भी पढ़ें:
Gajraj Rao: कछुआ बनकर ही खुश हैं गजराज राव, अब नहीं रही बड़े निर्माताओं के साथ काम करने की इच्छा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed