अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' सिनेमाघरों में खूब हिट हुई थी। पांच साल तक बनने के बाद यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुआ था। अब प्रशंसकों को इसके भाग 2 और 3 का इंतजार है। इस बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुलासा किया है कि उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी। 'ब्रह्मास्त्र' ठुकराने के बाद अभिनेता कास्टिंग सर्कल में ब्लैकलिस्ट हो गए थे।
Siddhant Chaturvedi: 'ब्रह्मास्त्र' ठुकराने पर ब्लैक लिस्ट हो गए थे सिद्धांत, एक्टर के खुलासे से सभी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह के साथ 'गली बॉय' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी की 'ब्रह्मास्त्र' में एक भूमिका को अस्वीकार कर दिया था।
सिद्धांत ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा कि 'गली बॉय' से एक महीने पहले 'ब्रह्मास्त्र' का ऑफर आया था। इसकी कोई स्क्रिप्ट या ऑडिशन नहीं था। उन्होंने कहा कि आप मार्शल आर्ट करते हैं, यह एक एक्शन फिल्म थी। मुझे उसमें से एक सुपरहीरो का किरदार मिला था। तो उन्होंने कहा कि मुझे यह करना चाहिए और यह एक वीएफएक्स प्रोजेक्ट है और इसे बनाने में पांच साल लगेंगे।
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने निर्देशक अयान मुखर्जी से कहा था कि उन्हें एक स्क्रिप्ट दी जाए ताकि वह भूमिका को समझ सके। हालांकि, यह बहुत शुरुआती चरण में थी। अभिनेता ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं और उस रोल के लिए ऑडिशन की लंबी लाइनें लग गईं।' हालांकि, उन्होंने इस भूमिका से इनकार किया था।
इस भूमिका को इनकार करने के बाद सिद्धांत ने कहा कि कास्टिंग सर्किट ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अभिनेता ने कहा, "मैं बदनाम हो गया था। मुख्य कास्टिंग सर्कल में लोगों ने यह धारणा बना ली थी कि यह ये सेलेक्ट हो कर ना बोल देता है। उन्होंने मुझे अहंकारी समझना शुरू कर दिया था। शुक्र है कि उस फिल्म ने बनने में काफी समय ली। तब तक गली बॉय आ चुकी थी। गली बॉय के बाद से मेरी इमेज में सुधार आया था।"
Oscar: जब पहली बार किसी भारतीय गाने को मिला ऑस्कर, दुनियाभर में झूमकर नाचे लोग