बिग बॉस 18 जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है और सलमान खान शो को होस्ट करने के लिए वापस आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर उनके पसलियों की चोट के कारण बिग बॉस 18 में शामिल न होने की खबरें सामने आईं, लेकिन अब अभिनेता ने बिग बॉस 18 के प्रोमो की शूटिंग के लिए आकर सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।
Bigg Boss 18: पसलियों में चोट के बावजूद 'बिग बॉस 18' के सेट पर पहुंचे सलमान खान, शूट किया शो का प्रोमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान बिग बॉस 18 के सेट के बाहर नजर आ रहे हैं। वे वहां अपकमिंग रियलिटी शो के प्रोमो की शूटिंग के लिए आए थे। सलमान खान ब्लैक ब्लेजर और ब्लू शर्ट के साथ पैंट में काफी अच्छे लग रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता ने दाढ़ी भी रखी हुई है।
वीडियो में इस दौरान सलमान खान को तस्वीरों के लिए पोज देते समय संघर्ष करते हुए देखा गया। वे अपनी पसलियों को छूते हुए दिखाई दे रहे हैं, ऐसा लग रहा था, जैसे उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। दर्द में होने के बावजूद सलमान सेट पर पहुंचे और उन्हें बाहर अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। इसके साथ प्रोमो भी शूट किया। 'बिग बॉस 18' का प्रोमो सितंबर 2024 के मध्य में आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 18 को 5 अक्तूबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, मंसरी श्रीवास्तव, समय रैना और अन्य के शो में प्रतियोगी के रूप में भाग लेने की उम्मीद है। इससे पहले 'बिग बॉस सीजन 3' को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उस सीजन को होस्ट नहीं कर पाए थे। वहीं अब वे 'बिग बॉस 18' को होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
वहीं बात करें सलमान खान की आने वाली फिल्म के बारे में तो वे वर्तमान में 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और यह एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित है। फिल्म का एलान सलमान खान ने इस साल ईद के मौके पर किया था। वहीं, यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में ईद पर रिलीज होगी।