काफी मशक्कतों के बाद सलमान खान की ‘सिकंदर’ रविवार को 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त भी देखी गई। बावजूद इसके फिल्म के सामने बजट निकालने की मुश्किल बनी हुई है। आइए जानते हैं ‘सिकंदर’ ने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया।
Sikandar Collection Day 8: सौ करोड़ी बनी सलमान खान की ‘सिकंदर’, जानिए आठवें दिन किया कितना कलेक्शन
Sikandar Joins 100 Crore Club: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। आठवें दिन फिल्म ने यह आंकड़ा छुआ है। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का कलेक्शन
रविवार को ‘सिकंदर’ ने कमाई के मामले में बढ़त हासिल की। शनिवार को भी फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म से सलमान खान के प्रशंसकों को काफी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' का बुरा हाल होते ही 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी में जुटे सलमान? फिल्म पर आया ये अपडेट
‘सिकंदर’ का कुल कलेक्शन
‘सिकंदर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आठवें दिन सलमान की फिल्म ने यह आंकड़ा पार करते हुए अब तक कुल 101.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' फ्लॉप होने पर सलमान को किसकी जरूरत पड़ी? इमोशनल बयान वाला वीडियो वायरल
किस दिन किया कितना कलेक्शन?
दिन
कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन
26
दूसरा दिन
29
तीसरा दिन
19.5
चौथा दिन
9.75
पांचवां दिन
6
छठा दिन
3.5
सातवां दिन
4
आठवां दिन
3.76 अब तक
कुल कलेक्शन
101.51
‘सिकंदर’ का बजट
‘सिकंदर’ के बजट की बात करें तो यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। निर्देशक ए आर मुरुगदास ने ‘गजनी’ जैसी फिल्म बनाकर जो शोहरत कमाई थी, उसे ‘सिकंदर’ के प्रदर्शन ने धूमिल जरूर किया है। सलमान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, अंजिनी धवन जैसे कलाकार भी हैं।