सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आज रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। प्रशंसकों ने सुपरस्टार के अंदाज, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की। टीजर में सलमान खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें एक बार फिर उनका स्वैग देखने को मिला। टीजर पर प्रशंसकों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं। चलिए जानते हैं कि यूजर्स के बीच टीजर क्या धमाल मचा रहा है।
Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान
Sikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर में सलमान खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें एक बार फिर उनका स्वैग देखने को मिला। टीजर पर प्रशंसकों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं।
Please wait...
फैंस की प्रतिक्रियाएं
Whattaaa beats mannnn🔥🔥🔥🔥🔥🔥 and what a teaser to give us an glimpse of what is coming this EID.
Broo #SikandarTeaser slaps and slaps hard and #SalmanKhan looks great as always 🔥🔥
टीजर पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है यार। यह एक दमदार टीजर है, जो हमें इस ईद पर आने वाली झलक दिखाता है। ओजी वापस आकर अपना हक छीन लेगा। एआर मुरुगादॉस सर, इस ईद पर धमाका करें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई सिकंदर टीजर जोरदार थप्पड़ है और सलमान खान हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं।' तीसरे प्रशंसक ने फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया।
The mass bonaza will explode soon and the OG will be back to take what belongs to him.@ARMurugadoss sir make a blast this EID.#SikandarTeaser#SalmanKhan𓃵 pic.twitter.com/CK8j6z6MGZ
रोंगटे खड़े कर रहा फिल्म का डायलॉग
Totally Mass & Goosebumps 🔥🔥🔥
Sikandar 🔥 Blockbuster loading #SalmanKhan #SikandarTeaser pic.twitter.com/3ErMCmcrRp
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'पूरी तरह से शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला। संतोष नारायण बीजीएम कमाल का है और एआर मुरुगादॉस की प्रस्तुति वाकई कमाल की है। सलमान खान हमेशा अच्छे होते हैं।' एक यूट्यूब यूजर ने लिखा, 'सुना है बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है', यह डायलॉग रोंगटे खड़े कर रहा है। भाईजान अपने स्वैग वाले अवतार में वापस आ गए हैं।
Santosh Narayan BGM Is Awesome & AR Murugadoss presentation is literally amazing 🪓💥
Salman khan isAlways Good ♥️#SikandarTeaser #SalmanKhan pic.twitter.com/JgOEH0VWb5
1000 करोड़ी बनेगी 'सिकंदर'
सोशल मीडिया पर यूजर्स 'सिकंदर' के टीजर को खूब प्यार दे रहे हैं। वे इसकी छोटी से छोटी झलकियों की तारीफ कर रहे हैं। फैंस को सलमान खान की एंट्री, बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने के साथ-साथ दमदार डायलॉग भी खूब पसंद आया है। अब उनका कहना है कि वे फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। वहीं, कई यूजर्स ने तो यह भी कहा कि 'सिकंदर' 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।