करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा खाने को लेकर भी काफी ज्यादा गंभीर हैं। छुट्टियों के दौरान वो खाने का लुत्फ उठाते हुए अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। इस वीकेंड भी जायकेदार खाने का आनंद लेते हुए तस्वीरें साझा की है और खाने के प्रति अपने प्यार को एक बार फिर से जाहिर किया है। अभिनेत्री ने रविवार को पारिवारिक डेट की एक झलक साझा की है, जिसमें वो अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ घर की बनी बिरयानी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
Kareena Kapoor: करीना ने साझा कीं पारिवारिक दावत की तस्वीरें, बहन करिश्मा ने दी ये मजेदार प्रतिक्रिया
Kareena Kapoor Sunday family date: करीना कपूर खान ने आज, रविवार को अपने इंस्टाग्राम घर में हुए पारिवारिक दावत की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने बिरयानी की तस्वीर साझा की है, जिसे बाद में करिश्मा कपूर ने भी साझा करते हुए मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने उठाया बिरयानी का लुत्फ
रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करीना ने एक तस्वीर साझा की है। इसमें बेहद खूबसूरती से सजाई गई बिरयानी की प्लेट नजर आ रही है। इसके ऊपर अंजीर सजाए हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने उत्साह के साथ इसका कैप्शन दिया, "आज घर पर बिरयानी बनी है।" इसमें उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी भी जोड़ा। इस स्टोरी में उन्होंने अपनी बहन करिश्मा को टैग करते हुए रविवार को हुए इस पारिवारिक दावत के माहौल को भी दिखाया।
करिश्मा ने भी दिया ये दिलचस्प जवाब
करिश्मा कपूर भी अपनी छोटी बहन के साथ काफी अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं। वो भी अक्सर करीना के साथ उनकी मस्ती में साथ देती हैं। इस तस्वीर को देख वो भी जवाब दिए बिना नहीं रह सकीं। उन्होंने करीना की पोस्ट को एक मजेदार टिप्पणी के साथ फिर से साझा किया। उन्होंने लिखा, "उफ़, यह लाजवाब था।" इस कमेंट के साथ उन्होंने जीभ वाली इमोजी के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी जोड़ा।
Vanvaas: ‘वनवास’ को नाना पाटेकर ने बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, कहा- यादगार रहा सफर
कोरियन ड्रामा में काम करना पसंद करेंगी करीना
हाल में ही एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान, जब करीना से पूछा गया था कि क्या वो कोरियाई ड्रामा में काम करना चाहेंगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "कौन जानता है? मैं निश्चित रूप से चाहती हूं कि मैं कोरियाई ड्रामा में काम करूं, क्योंकि दुनिया उनकी सीरीज देख रही है और उनकी फिल्में भी बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।" अभिनेत्री के इस जवाब से उनके फैंस काफी उत्साहित हुए हैं।
Vikrant Massey: श्री श्री रविशंकर का किरदार निभाएंगे विक्रांत मैसी! दुनिया को देंगे उनका शांति-प्रेम का संदेश
बात करें करीना के वर्क फ्रंट की, तो कुछ समय पहले ही द बकिंघम मर्डर्स में नजर आई थीं। इसके बाद अब वह दिवाली पर सिंघम अगेन में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी निर्देशित इस कॉप ड्रामा में कई सारे सितारे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना ने एक बड़े प्रोजेक्ट को साइन किया है, जिसकी शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी।
Vikrant Massey: लवर ब्वॉय की भूमिका में नजर आने वाले हैं विक्रांत मैसी, करेंगे 'आंखों की गुस्ताखियां'