फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: 'कई बार एक दूसरे को देख भी नहीं पाते हैं', समय न दे पाने को लेकर होती है करीना-सैफ में लड़ाई

Sat, 20 Jul 2024 12:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Singham Again actress Kareena Kapoor Khan shared reasons behind her fights with Devara actor Saif Ali Khan
सैफ अली खान- करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी के बंधन में बंध जाने का फैसला किया था। इस साल उनकी शादी के 12 साल पूरे हो जाएंगे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे से प्यार जताते नजर आते हैं। इस कपल को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इनके दो प्यारे बच्चे भी हैं, जिनका नाम तैमूर और जहांगीर है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने पति सैफ अली खान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की है। 

Singham Again actress Kareena Kapoor Khan shared reasons behind her fights with Devara actor Saif Ali Khan
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

एक कपल लंबे समय से साथ होता है, तो जाहिर है कि दोनों के बीच छोटे-बड़े झगड़े भी होते हैं। करीना ने भी अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी उनके लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इसको लेकर एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सैफ अली खान एक बार सुबह 4:30 बजे आए और सो गए, जबकि वह काम पर चली गईं। उठने के बाद सैफ एक शूटिंग के लिए चले गए, जबकि वह अगले दिन बैंकॉक जाने की तैयारी कर रही थीं।

Singham Again actress Kareena Kapoor Khan shared reasons behind her fights with Devara actor Saif Ali Khan
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

अभिनेत्री ने कहा कि ज्यादातर समय वो एक दूसरे को देख नहीं पाते हैं, भले ही वो एक ही घर में रहते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि दोनों के लिए समय का संतुलन बनाना काफी मुश्किल है। दोनों कैलेंडर के साथ बैठ कर एक दिन तय करते हैं, जब वह साथ वक्त बिताना चाहते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि ये एक ही घर में दो कलाकार होने का एक विपरीत प्रभाव है। करीना ने कहा कि वह ज्यादातर बार एक दूसरे के साथ समय बिताने को लेकर लड़ते हैं, जब वह एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं। 
Sarfira: राधिका ने साझा किया 'सरफिरा' में अक्षय के साथ काम करने का अनुभव, अपने किरदार पर भी किया यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again actress Kareena Kapoor Khan shared reasons behind her fights with Devara actor Saif Ali Khan
करीना कपूर खान-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

अभिनेत्री ने झगड़ों के पीछे का एक दिलचस्प कारण बताते हुए कहा कि सैफ 16 डिग्री सेल्सियस चाहते हैं, जबकि वह 20 डिग्री चाहती है, लेकिन वह 19 डिग्री पर मान जाते हैं। बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की तो करीना 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आने वाली हैं। इसे हंसल मेहता निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, सैफ अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' से तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्ममें वह जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं। 
सगाई के छह साल पूरे होने पर निक ने प्रियंका पर लुटाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed