फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: रोहित शेट्टी ने साझा की जैकी श्रॉफ के साथ प्यारी तस्वीर, 'सिंघम अगेन' में आने वाले हैं नजर

Wed, 10 Jul 2024 02:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 10 Jul 2024 02:13 PM IST
सार

रोहित ने आज यानी 10 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Singham Again director Rohit Shetty shared a picture with Jackie Shroff saying him the  purest soul
रोहित शेट्टी-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। उनकी फिल्मों में दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन की पूरी गारंटी होती है। वह एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी गोलमाल और सिंघम फ्रेंचाइजी इस बात का सबूत है। एक बार फिर से वह दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह एक बार फिर अपनी लोकप्रिस सिंघम फ्रेंचाइजी के साथ वापस आ रहे हैं। अजय देवगन सहित कई बड़े सितारों वाली ये फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर बीते कुछ समय में कई तस्वीरें फिल्म की टीम के तरफ से साझा की गई हैं। अब एक बार फिर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की है। 


Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में डीप नेक कपड़े नहीं पहनेंगी कृतिका! पति की तरह विशाल पर साधा निशाना

Singham Again director Rohit Shetty shared a picture with Jackie Shroff saying him the  purest soul
रोहित शेट्टी-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित ने आज यानी 10 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।वह काला चश्मा लगाए और काली शर्ट पहने अभिनेता के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहित ने जेब में वॉकी टॉकी भी रखा हुआ है। वहीं, जैकी श्रॉफ डेनिम जैकेट में काला चश्मा लगाए काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए फिल्म के निर्देशक ने लिखा, अपनी जिंदगी में मिले सभी लोगों में से सबसे शानदार इंसान और सबसे साफ दिल का आदमी। 
Deepika Padukone: दीपिका ने बताए प्रकृति के करीब रहने के फायदे, धूम्रपान करने वालों के लिए जारी की चेतावनी

Singham Again director Rohit Shetty shared a picture with Jackie Shroff saying him the  purest soul
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके द्वारा पोस्ट करने के तुरंत बाद यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर जैकी श्रॉफ ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, भिडू मैं हमेशा से तुम्हारा जैसा ही हूं। उनके अलावा इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। रणवीर सिंह ने लाल दिलवाले इमोजी के साथ कमेंट किया। वहीं, अर्जुन कपूर ने लिखा, लीजेंड। 
दो बच्चों की मां हैं मुनव्वर की दूसरी पत्नी, साझा की फैमिली फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again director Rohit Shetty shared a picture with Jackie Shroff saying him the  purest soul
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

बताते चलें कि इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स और सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली किस्त है। इस फिल्म में कई बडे़ सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर पहली बार इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिस वजह से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफा बढ़ गई है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। यह 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Mukesh Khanna: कल्कि 2898 एडी का मजाक उड़ाना 'टीवी के भीष्म' को पड़ा भारी, अपने बयान पर देना पड़ा स्पष्टीकरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed