{"_id":"66dafaff6cbd09a7120243d8","slug":"singham-again-salman-khan-may-be-play-surprise-role-as-chulbul-pandey-in-ajay-devgn-upcoming-cop-universe-film-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: क्या अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे चुलबुल पांडे? सलमान खान के प्रशंसक हुए खुश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singham Again: क्या अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे चुलबुल पांडे? सलमान खान के प्रशंसक हुए खुश
Fri, 06 Sep 2024 06:23 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:23 PM IST
सार
हाल ही में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' का एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद से ही 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के प्रशंसक यह उम्मीद कर रहे हैं, जिस हीरो की एंट्री के बारे में रोहित शेट्टी वीडियो में बात करते नजर आ रहे हैं वह कहीं दबंग के चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान तो नहीं हैं।
विज्ञापन
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' का एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद से ही 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के प्रशंसक यह उम्मीद कर रहे हैं, जिस हीरो की एंट्री के बारे में रोहित शेट्टी वीडियो में बात करते नजर आ रहे हैं वह कहीं दबंग के चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान तो नहीं हैं।
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह इस दिवाली पर रिलीज हो रही है। इस बीच, कई तस्वीर और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसने अफवाहों को हवा दे दी है कि सलमान खान फिल्म सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के रूप में कैमियो कर सकते हैं। प्रशंसक इस कैमियो के लिए उत्साहित हैं और अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Salman Khan entry in Singham again climax and cop universe?
— Pavan Khedkar (@khedkarpavan07) September 3, 2024
Or tiger shroff?#SinghamAgain #Singham3 #Singham pic.twitter.com/2Nq6Og3xtJ
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
सलमान के एक ने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक में सलमान खान और दूसरे में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान और अजय देवगन को एक सीन में देख सकते हैं। हालांकि सलमान की सिघम अगेन में होने की जानकारी को अभीतक रोहित शेट्टी या फिर किसी भी फिल्म के निर्माता ने पुष्टि नहीं की है। दरअसल, रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए फैंस को दिखाया कि इस बार उनकी कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी में एक बड़े कलाकार की एंट्री का जिक्र किया है।
Megastar Salman Khan cameo in #SinghamAgain 🤯🔥
— 𝐁𝐄𝐈𝐍𝐆 𝐓𝐈𝐆𝐄𝐑…🐅!!! (@Only4Salman27) September 5, 2024
If this happened, RIP box office 🏢 #SalmanKhan @BeingSalmanKhan @ajaydevgn pic.twitter.com/yYJlXuQ8WQ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी के इस खास वीडियो के बाद अब सिंघम फ्रेंचाइजी के प्रशंसक यह कयास लगा रहे हैं इस बार रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री पक्का है। वैसे अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हम उन्हें एक कार का स्वागत करते हुए देख सकते हैं। अंदर कोई बैठा है लेकिन वह स्पष्ट नहीं है। कैप्शन में लिखा है, "इस हीरो के बिना सिंघम अधूरा है...इस दिवाली स्कॉर्पियो आएगी भी, घूमेगी भी, लेकिन एंट्री किसी और की होगी..."
View this post on Instagram
विज्ञापन
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Devara: 'आरआरआर' के बाद 'देवरा' को भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा रिलीज, 27 सितंबर को दिखेगा NTR का भूचाल
Devara: 'आरआरआर' के बाद 'देवरा' को भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा रिलीज, 27 सितंबर को दिखेगा NTR का भूचाल